धारा 118 को सरल बनाने के लिए सुझाव दें लोग: मुख्यमंत्री जयराम
लोगों के सुझाव आने के बाद ही ये तय होगा किइसे सरल बनाया जाए या नही। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के हितों की अनदेखी नही होने दी जाएगी।
पालमपुर, जेएनएन। धारा 118 को सरल बनाने की प्रक्रिया के लिए लोगों के सुझाव मांगे गए है, सुझावों के बाद ही अगली करवाई की जाएगी। ये बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर में पत्रकारों से बात करते हुई कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई प्रोजेक्ट जमीनी प्रक्रिया के चलते लटके हुए है, इस कारण सरकार इसे धारा 118 को सरल बनाया जाने की प्रकिया अपनाई का रही है।
लोगों के सुझाव आने के बाद ही ये तय होगा किइसे सरल बनाया जाए या नही। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के हितों की अनदेखी नही होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों ओर राज्य के हित देखकर ही कोई फैसला लेगी। कांग्रेस द्वारा इस मामले पर विरोध करने की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ सोचती ही नही है। केवल भाजपा सरकार के कामों की चिंता रहती है। भाजपा सरकार प्रदेश हित में काम कर रही है था लोगो के हितों की अनदेखी नही होने दी जायेगी। बता दे कि सीएम जयराम ठाकुर पालमपुर में राज्यस्तरीय होली महोत्सव के समापन अवसर पर भाग लेने पहुंचे थे।
लोगों की समस्या सुनी
पालमपुर पहुंचने पर सीएम ने सबसे पहले लोगों की समस्या सुनी और कुछ समस्याओं का मौके पर ही हल किया।
शांता कुमार ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री के पालमपुर पहुंचने पर सांसद शांता कुमार ने उनका स्वागत किया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में उनका स्वागत किया। दोनो के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। इसके बाद शांता कुमार वापस चले गए।