Move to Jagran APP

पार्टी में मतभेद नहीं, सुलझा लिया घर का झगड़ा : पाटिल

विपक्ष के नेता एवं विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार को दुर्घटना से बनी सरकार बताया।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 07:34 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 02:17 PM (IST)
पार्टी में मतभेद नहीं, सुलझा लिया घर का झगड़ा : पाटिल
पार्टी में मतभेद नहीं, सुलझा लिया घर का झगड़ा : पाटिल

नाहन, जेएनएन। प्रदेश कांगेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया है कि अब पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और घर के झगड़े को सुलझा लिया है। रविवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में आयोजित कांग्रेस के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पार्टी को झगड़े को बैठकर सुलझा लिया गया है। कार्यकर्ता अपनी ताकत दिखाकर लोकसभा के चुनाव में पार्टी को चारों सीटों पर जीत दिलाएं। मोदी सरकार ने धर्म को तो बांटा ही, साथ ही मुसलमानों में महिलाओं व पुरुषों को भी बांट कर रख दिया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि महिला सशक्तीकरण की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपनी पत्नी के साथ भेदभाव किया है। विपक्ष के नेता एवं विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार को दुर्घटना से बनी सरकार बताया। उन्होंने कहा कि वह पांच साल सरकार चलाकर दिखाएं, यही बहुत बड़ी बात होगी।

उन्होंने कहा कि वह हमें विपक्ष में नहीं मानते। हम कहते हैं कि विपक्ष आपको ही नहीं मानता है और आपके तो मंत्री ही आपकी बात नहीं मानते। आपको तो हर निर्णय लेने के लिए कभी दिल्ली तो कभी धूमल-नड्डा के चक्कर काटने पड़ते हैं। यहां सारी कांग्रेस अब एक है। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, हर्षवर्धन चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक किरनेश जंग, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू  पंडित, वरिठ कांग्रेस नेता अजय बहादुर सिंह व जिला परिषद अध्यक्ष दिलीप चौहान भी मौचूद थे।

समय टांग खिंचाई का नहीं मिलकर लड़ने का : वीरभद्र

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती थी, लेकिन अपने ही लोगों ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। इसी वजह से हम विधानसभा चुनाव में सिरमौर में भी दो और सीटें नहीं जीत सके। छोटो से गलती हो जाती है, लेकिन बड़ों को उन्हें माफ कर देना चाहिए। मैंने भी ऐसे लोगों को माफ कर दिया है। अब वक्त एक दूसरे की टांग खिंचाई का नहीं, बल्कि एकजुट होकर मिशन-2019 को फतेह करना है।

सुक्खू ने की पूर्व सरकार की तारीफ 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि बड़ों का आशीर्वाद साथ होगा तो निश्चित ही मिशन-2019 कामयाब होगा। हम सब मिलकर भाजपा की झूठ की राजनीति का पर्दाफाश करेंगे। किसी एक स्टार प्रचारक के दम पर नहीं, बल्कि आपसी सहयोग व मेलजोल के साथ आगे बढ़ेंगे। सुक्खू ने पूर्व वीरभद्र सरकार की जमकर प्रशंसा की।

तात्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जिन्होंने जो मांगा, वह दिया। जयराम सरकार में प्रशासन दक्षता का बहुत बड़ा अभाव है। उन्होंने स्थानीय विधायक व विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को भी घेरने में कमी नहीं रखी। स्पीकर की मर्यादा होती है और यहां के विधायक उसको भूल गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.