खेलकूद प्रतियोगिता में 325 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के करीब 325 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, शतरंज तथा बैडमिंटन मुकाबलों में प्रतिभा दिखाएंगे।
हमीरपुर, जेएनएन।।। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सासन में अंडर-14 लड़के तथा लड़कियों की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र ठाकुर ने शिरकत की। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के करीब 325 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, शतरंज तथा बैडमिंटन मुकाबलों में प्रतिभा दिखाएंगे। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये व्यय कर रही है।
इस दौरान उन्होंने 18 लाख से निर्मित साइंस ब्लॉक व कंप्यूटर टेक्नोलॉजी लैब का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इससे अब बच्चे घर के नजदीक विज्ञान की पढ़ाई तथा कंप्यूटर में शिक्षा बेहतर ढंग से ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वह खेल को अनुशासन में रहकर खेल भावना से खेलें। खेलों के आयोजन का मुख्य उददेश्य बच्चों में अनुशासन पैदा कर उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाना होता है। इस अवसर पर हमीरपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, बीडीसी सदस्य लीला देवी, पंचायत सासन की प्रधान राखी, दड़ूही की प्रधान ऊषा देवी, उपप्रधान अमन, मस्तराम बड़याल, बिमला देवी, विकास व मुख्याध्यापक राजेंद्र सिंह चंबयाल मौजूद रहे।