निफ्ट में स्पेक्ट्रम 2020 का आगाज आज से
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फेशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में स्पेक्ट्रम 2020 का आयोजन वीरवार को किया जा रहा है। दो दिन चलने वाले स्पेक्ट्रम 2020 में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति करेंगे। जबकि दूसरे दिन फैशन शो में विशेष अतिथि व जज के तौर पर मिस युनिवर्स इंडिया 2020 की टॉप फोर में रही अनीषा शर्मा शिरकत करेंगी। दैनिक जागरण इस इवेंट में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। दो दिन तक निफ्ट के छात्र यहां खूब धमाल मचा
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) कांगड़ा में स्पेक्ट्रम 2020 का आगाज वीरवार से होगा। दो दिवसीय आयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताएं होंगी। शुभारंभ डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति करेंगे, जबकि दूसरे दिन फैशन शो में विशेष अतिथि व जज के रूप मे मिस यूनिवर्स इंडिया 2020 की टॉप चार में रही अनीषा शर्मा होंगी। कार्यक्रम में दैनिक जागरण मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाएगा। संस्थान के संयुक्त निदेशक दीपक राणा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ क्राफ्ट बाजार में सजे उत्पादों से किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बकौल दीपक, कार्यक्रम के दौरान वालीबॉल, पबजी, कबड्डी, थ्रोबॉल, टेबल टेनिस व जिम इवेंट होंगे। इसके अलावा वाद-विवाद, फेस पें¨टग, स्ट्रीट प्ले व मोनो एक्ट आदि भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन, समूह गान व एकल नृत्य भी होगा। गेस्ट ¨सगर ¨सग्गा आवाज का जादू बिखेरेंगे। दूसरे दिन के कार्यक्रम शुक्रवार सुबह दस बजे से शुरू होंगे। क्राफ्ट बाजार व प्रदर्शनी से शुरू होकर कार्यक्रम स्पोर्ट्स की तरफ बढ़ेगा। इस दौरान वालीबॉल, रस्साकसी, कबड्डी, कुश्ती, थ्रोबाल, शतरंज व कैरम प्रतियोगिताएं होंगी। प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ व टॉक शो भी होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत, समूह नृत्य व अंताक्षरी भी होगी। सायं साढ़े पांच बजे फैशन शो होगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थी डीजे पर धमाल डालेंगे।