Move to Jagran APP

बर्फ गिरने के साथ मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटक

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में रविवार को बर्फ गिरने के साथ ही पर्यटक पहुंचना शुरू हो गए हैं। बेशक मैक्लोडगंज में ज्यादा बर्फ न गिरी हो, लेकिन हल्की बर्फबारी भी यहां होटल व्यवसायियों के लेकर राहत लेकर आई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 08:50 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 08:50 PM (IST)
बर्फ गिरने के साथ मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटक
बर्फ गिरने के साथ मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटक

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : अंतरराष्ट्रीय पर्यटननगरी मैक्लोडगंज में रविवार को बर्फ गिरने के साथ ही पर्यटक पहुंचना शुरू हो गए। बेशक मैक्लोडगंज में ज्यादा बर्फ न गिरी हो, लेकिन हल्की बर्फबारी भी यहां होटल व्यवसायियों के लिए राहत लेकर आई है। मैक्लोडगंज में करीब चार साल बाद बर्फ गिरी है। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर मैक्लोडगंज में बर्फ गिरनी शुरू हुई और करीब आधे घंटे तक गिरी। मैक्लोडगंज में करीब चार से पांच इंच बर्फबारी हुई।

loksabha election banner

वहीं धर्मशाला शहर के प्रमुख पर्यटनस्थलों नड्डी, डल झील, भागसूनाग में भी बर्फबारी हुई है। पर्यटकों को जैसे ही बर्फ गिरने की सूचना मिली वह मैक्लोडगंज सहित डल झील व नड्डी पहुंचना शुरू हो गए। पर्यटक बर्फबारी के बीच अठखेलियां करते नजर आए।

ताजा हिमपात व बारिश से धर्मशाला शहर का अधिकतम व न्यूनतम पारा भी लुढ़क गया। अधिकतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। शहर का अधिकतम तापमान 7.8 जबकि न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 1.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शनिवार से रविवार सुबह तक मौसम विभाग ने धर्मशाला में 22.6 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की थी जबकि रविवार सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक 10.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

---------------

कहां कितनी गिरी बर्फ

नड्डी में 1 फुट, डल झील 6 इंच, भागसूनाग 8 इंच, मैक्लोडगंज 4 से 5 इंच, टैंगल बोर्ड 3 इंच।

-------------------

ताजा हिमपात व बारिश से शहर के अधिकतम व न्यूनतम पारे में गिरावट आई है। अधिकतम पारा 7.8 जबकि न्यूनतम पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं शहर में 10.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। अभी तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

-वीरेंद्र शर्मा, प्रभारी मौसम विभाग।

------------------

मैक्लोडगंज में हिमपात होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पर्यटकों को जैसे-जैसे सूचना मिल रही है, वे मैक्लोडगंज की ओर रुख कर रहे हैं। सोमवार को और अधिक पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

-अश्वनी बाबा, अध्यक्ष होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.