Move to Jagran APP

बोले शांता, देश के लिए मजबूत विपक्ष होना भी जरूरी

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी पटेल और नेहरू की पार्टी भारत को आज़ादी दिलवाने वाली कांग्रेस पूरे देश में एक मज़ाक बन गई है। हैरानी यह है कि उसे आत्महत्या भी शालीनता से नहीं करने आ रही है।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 01:11 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 08:46 AM (IST)
बोले शांता, देश के लिए मजबूत विपक्ष होना भी जरूरी
यदि कांग्रेस समाप्त हो जाए तो भारत का लोकतंत्र राष्ट्रीय विपक्ष विहीन हो जाएगा।

पालमपुर, संवाद सहयोगी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी, पटेल और नेहरू की पार्टी भारत को आज़ादी दिलवाने वाली कांग्रेस पूरे देश में एक मज़ाक बन गई है। हैरानी यह है कि उसे आत्महत्या भी शालीनता से नहीं करने आ रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस देश में भाजपा के बाद एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है बाकी सभी एक प्रदेश या एक नेता परिवार की पार्टियां हैं। यदि कांग्रेस समाप्त हो जाए तो भारत का लोकतंत्र राष्ट्रीय विपक्ष विहीन हो जाएगा। लोकतंत्र का रथ दो पहियों पर चलता है। एक सत्ताधारी पार्टी और दूसरा विपक्ष है।

loksabha election banner

शांता कुमार ने कहा आज सौभाग्य से विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफल नेतृत्व कर रहे हैं। परंतु लोकतंत्र के लिए एक स्वस्थ और सशक्त विपक्ष का होना भी बहुत आवश्यक है। अटल कहा करते थे हमें हमेशा पार्टियों की छोटी दीवारों में ही नहीं रहना चाहिए - इसलिए मैं यह बात राष्ट्र के मंदिर में खड़ा होकर कह रहा हूं। उन्होंने कहा कांग्रेस के महारोग का एक ही ईलाज है कि कांग्रेस गांधी परिवार की गुलामी से बाहर निकले। आज भी कांग्रेस में एक से एक बढ़ कर राष्ट्रीय नेता है। कै. अमिन्द्र और थरूर तथा जी 23 के देशभक्त और अनुभवी नेता है। शांता कुमार ने कहा जिस पार्टी ने पूरे देश को आजाद करवाया। वह एक परिवार की गुलामी में घूुट-घुंट कर मर रही है इतिहास आंसू बहाएगा।

उन्होंने कै. अमिंद्र से आग्रह किया है वे कांग्रेस न छोड़े। गुलाम नवी आज़ाद, कपिल सिब्बल और थरूर जैसे जी23 के नेताओं से मिलकर कांग्रेस पार्टी में आज़ादी की लड़ाई लड़ें और एक परिवार की गुलामी से बाहर निकले। गांधी परिवार के इलावा कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक साथ इक्कठे बैठे। कांग्रेस के पुराने इतिहास को याद करें और फिर किसी एक नेता को अध्यक्ष बना कर आगे बढ़े। उन्हें विश्वास है भारत को एक सशक्त और राष्ट्रीय विपक्ष मिल सकता है। यह देश की बहुत बड़ी सेवा होगी। उन्होंने कहा मैं हमेशा सबसे पहले एक भारतवासी के रूप में सोचता हूं। पार्टी कार्यकर्ता के रूप में ही नहीं। कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से मुझे कोई प्रसन्नता नहीं होती चिंता होती है क्योंकि मेरे सामने सबसे पहले मेरा देश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.