Move to Jagran APP

शाबाश! केबीसी में जगनोली का संजीव कुमार

जिला कांगडा के उपमंडल फतेहपुर के गांव जगनोली से हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान संजीव कुमार कौन बनेगा करोड़पति शो की हॉट सीट तक पहुंच गए हैं। बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर प्रदेश

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 07:24 PM (IST)
शाबाश! केबीसी में जगनोली का संजीव कुमार
शाबाश! केबीसी में जगनोली का संजीव कुमार

संवाद सहयोगी, फतेहपुर : कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर के गांव जगनोली से हिमाचल प्रदेश पुलिस का जवान संजीव कुमार कौन बनेगा करोड़पति शो की हॉट सीट तक पहुंचा है। बालीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर प्रदेश का बेटा हुनर का प्रदर्शन करेगा। अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते संजीव कुमार का शो सोनी टीवी पर मंगलवार को प्रसारित किया जाएगा। संजीव कुमार इन दिनों हिमाचल पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल द्वितीय आरक्षी वाहिनी सकोह में सेवाएं दे रहे हैं। तहसील फतेहपुर के जगनोली गांव के संजीव कुमार 2006 से हिमाचल पुलिस में कार्यरत हैं। संजीव कुमार के साथ फाइनल शो के लिए पत्नी मुकेश लता और बड़े भाई अर्जुन ¨सह गए हैं। अर्जुन ¨सह भी हिमाचल पुलिस में हैं। संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें केबीसी में चयनित होने से ज्यादा अमिताभ बच्चन से मिलने की उत्सुकता है। उन्होंने कामयाबी का श्रेय पिता जसवंत ¨सह और माता श्रेष्ठा देवी सहित परिजनों को दिया है। पिता किसान है तो माता गृहिणी है। संजीव कुमार ने मैट्रिक तक की पढ़ाई आदर्श मॉडल स्कूल चाट्टा से की है। स्नातक की शिक्षा राजकीय डिग्री कॉलेज देहरी से प्राप्त की है। संजीव कुमार की कामयाबी से द्वितीय आरक्षी वाहिनी सकोह में अधिकारियों व जवानों में खुशी है। संजीव कुमार ने बताया कि वह मोबाइल फोन संदेश के जरिये केबीसी के सवालों के जवाब दे रहे थे और जुलाई में केबीसी से कॉल आई थी। संजीव ने दिल्ली में केबीसी की लिखित परीक्षा में भाग लिया था और इसके बाद उनका कैमरे के सामने साक्षात्कार लिया था। इसके बाद उसका चयन मुंबई में शो के लिए भी हो गया है। संजीव कुमार ने हॉट सीट पर पहुंचने के लिए फास्टेस ¨फगर के अंतिम पड़ाव को भी बेहतरीन समय सीमा में पास किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.