सड़कें बाधित, बिजली-पानी आपूर्ति ठप, जनजीवन ठहरा
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी धर्मशाला के प्रमुख पर्यटन स्थल नड्डी में भारी हिमपात होने से जीवन पूर्णतया लचर हो गया है। भारी बर्फबारी के कारण विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से नड्डी, बल्ल गांव, डल क्षेत्र व भागसूनाग क्षेत्र में बिजली
बर्फबारी से जिले के ऊपरी क्षेत्रों में सड़कें बाधित हो गई हैं। मैक्लोडगंज से सटे नड्डी, बल्ल गांव, डल क्षेत्र व भागसूनाग में पानी व बिजली की आपूर्ति ठप गई है। साथ ही दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल देश-दुनिया से कट गया है। सड़कें अवरुद्ध होने से यातायात सुविधा ठप हो गई है और कई वाहन बर्फ में फंस गए हैं।
.........................
नड्डी-भागसूनाग में बिजली आपूर्ति बाधित
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : पर्यटन स्थल नड्डी में बर्फबारी से जनजीवन ठहर गया है। लाइनों पर पेड़ गिरने से नड्डी, बल्ल, डल व भागसूनाग क्षेत्र में बिजली बाधित हो गई है। नड्डी में पौने दो फीट बर्फबारी होने से रास्ते बंद हो गए हैं। डल झील व भागसूनाग में भी एक-एक फीट बर्फबारी हुई है। मैक्लोडगंज में 6 इंच से ज्यादा बर्फबारी के कारण मैक्लोडगंज में भी यातायात व्यवस्था ठप रहा। इसके अलावा खनियारा व नगरी क्षेत्र में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। धर्मशाला के दुर्गम बल्ल के बा¨शदों के लिए बर्फबारी दिक्कतें साथ लेकर आई हैं। यहां जिदंगी थम गई है। धर्मशाला में शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। यहां सीजन में सबसे ज्यादा 92.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
ये मार्ग हुए हैं बंद
भागसूनाग व नड्डी संपर्क मार्ग बंद है और यहां वाहनों के पहिये थम गए हैं। मैक्लोडगंज में दोपहर बाद 2 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। कहां कितनी बर्फबारी
बल्ल घाटी ढाई फीट
नड्डी पौने दो फीट
भागसूनाग व डल झील एक-एक फीट
धर्मकोट डेढ़ फीट
मैक्लोडगंज 6 इंच
थातरी पौना फीट
खड़ौता 6 इंच
खनियारा 3 से 4 इंच शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। सुबह 8 बजे न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। धूप खिलने से अधिकतम पारा उछला है। शहर का अधिकतम पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
-वीरेंद्र शर्मा, प्रभारी मौसम विभाग। छोटा भंगाल घाटी का संपर्क शेष दुनिया से कटा
संवाद सूत्र, बरोट : बर्फबारी से छोटा भंगाल घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह दुर्गम क्षेत्र शेष दुनिया से कट गया है। यहां विद्युत व पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। साथ ही सड़कें अवरुद्ध होने से कई वाहन फंस गए हैं। विद्युत विभाग के जेई मनीष ने कहा कि मौसम ठीक रहा तो शनिवार शाम को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। छोटा भंगाल में पारा जमाव ¨बदु से नीचे आने से कई स्थानों पर पाइपें फट गई हैं और पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने में जुटा है। कंडी में ठंड से मरी 150 बकरियां
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा : कंडी क्षेत्र में ठंड से हिमाचल से आए तीन बकरी पालकों की 150 बकरियां मर गई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से आए तीन बकरी पालक क्षेत्र के गांव नत्थूयाल में रुके थे और उनके पास 800 के करीब भेड़ बकरियां हैं। गांव की सरपंच संतोष कुमारी ने बताया कि तीनों बकरी पालक सोहन ¨सह पुत्र दास राम गांव बंडी, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, जीत ¨सह पुत्र गोरख राम गांव सरां तहसील धर्मशाला, मान ¨सह पुत्र गोरख ¨सह गांव सरां तहसील धर्मशाला, पिछले दो महीनों से यहां रुके हुए थे। ठंड के कारण इनकी 150 के करीब बकरियां मर गई हैं। डीसी होशियारपुर ईशा कालिया ने कहा कि उन्होंने एसडीएम मुकेरियां आदित्य उप्पल को मामले की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं।