Move to Jagran APP

लोजपा ने पालमपुर में मनाया राम विलास पासवान का जन्मदिन

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव चौहान ने कार्यकर्ताओं को राम विलास पासवान के जन्मदिन की बधाई दी।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 06 Jul 2018 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 10:42 AM (IST)
लोजपा ने पालमपुर में मनाया राम विलास पासवान का जन्मदिन
लोजपा ने पालमपुर में मनाया राम विलास पासवान का जन्मदिन

पालमपुर, जेएनएन। केंद्रीय सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राम विलास पासवान का जन्म दिवस पालमपुर में मनाया गया। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव चौहान व अन्य कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। उन्होंने रामविलास पासवान को फोन पर जन्मदिन की बधाई भी दी। 

loksabha election banner

इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक भी हुई। इसकी अध्यक्षता लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव चौहान ने कार्यकर्ताओं को राम विलास पासवान के जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलकर पासवान ने पार्टी को मजबूती प्रदान की है। भविष्य में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पालमपुर में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के समर्थन में जोरदार नारेबाजी हुई। इस मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव रमेश कुमार भोला, उपाध्यक्ष राज कुमार, महासचिव राम सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष लेख राज, कोषाध्यक्ष कर्म चंद, महिला मोर्चा सचिव विक्रमा चौधरी, कांगड़ा चंबा प्रभारी सुरेश सोनी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.