मंत्री किशन कपूर के खिलाफ आक्रोश
को सौभाग्यशाली होने की बात कह रहे हैं, जो समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री केवल सत्ता के नशे में चूर होकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से माफी नहीं मांगी तो यह प्रदर्शन आगे भी यूं ही जारी रहेंगे। वहीं इ
जागरण टीम, पालमपुर/नगरोटा सूरियां : मंत्री किशन कपूर के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पालमपुर और नगरोटा सूरियां में प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर एसडीएम पंकज शर्मा को ज्ञापन सौंपा तथा कहा कि मंत्री कार्यकर्ताओं से माफी मांगें।
इकाई अध्यक्ष रजत कपूर व प्रीति नेगी संगठन मंत्री पालमपुर जिला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय परिसर में नारेबाजी की। रजत कपूर ने बताया कि मंत्री का व्यवहार कार्यकर्ताओं के साथ ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि यह कहना कि एबीवीपी ने ही राष्ट्रस्तरीय नेता दिए हैं लेकिन इसके बावजूद मंत्री सत्ता के नशे में चूर होकर कार्यकर्ताओं को सौभाग्यशाली होने की बात कह रहे हैं। कहा कि अगर मंत्री ने कार्यकर्ताओं से माफी नहीं मांगी तो प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर इकाई सचिव प्रियंका भाटिया, उपाध्यक्ष चंदन शर्मा, पल्लवी चौधरी, मीडिया प्रमुख हर्षित, ज्योति, मधु, पंकज, विकास, मानसी, शुभम, सपना, रूपाली, प्रिया व शिवानी आदि मौजूद रहे। वहीं, नगरोटा सूरियां कॉलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने भी मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान सुमित गुलेरिया व छात्रा प्रधान काजल एवं सचिव अखिल मेहरा ने बताया कि समस्याओं को लेकर गए कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री ने अभद्र व्यवहार किया है। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
........................
भाजपा मंडल ने धर्मशाला में दर्ज करवाई शिकायत
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और खाद्य आपूर्ति मंत्री की बातचीत की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर भाजपा मंडल धर्मशाला के महासचिव ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। विजय शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 13 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक फेसबुक आइडी से मनगढं़त टिप्पणी मंत्री किशन कपूर के बारे में अपलोड हुई है। इसके अलावा एक वीडियो भी अपलोड किया गया है और इसमें कई आपत्तिजनक कमेंट भी लिखे हैं। विजय शर्मा के अनुसार, बीजेपी आइटी सेल ने जब अपने स्तर पर जाच की तो फेसबुक आइडी को फेक पाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दुष्प्रचार और भद्दी टिप्पणी का मकसद मंत्री को बदनाम करना है। कपूर को बदनाम करना है। वहीं इस संदर्भ में एसएचओ धर्मशाला सुनील राणा ने बताया कि आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।