धर्मशाला में कूड़े की समस्या का हो समाधान
जन चेतना धर्मशाला ने नगर निगम धर्मशाला के महापौर से मांग उठाई है कि शहर में कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। यहीं नहीं संस्था के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष एससी धीमान के नेतृत्व में महापौर को यदि निगम को
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : जन चेतना संस्था धर्मशाला ने नगर निगम के महापौर से मांग उठाई है कि शहर में कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों ने महापौर से कहा कि यदि निगम को शहर में जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत पड़ती है तो भी सहयोग दिया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में शहर की सफाई व्यवस्था खस्ताहाल है और इसे जल्द सुधारने की आवश्यकता है। तर्क दिया कि धर्मशाला देश की सौ स्मार्ट सिटी में चयनित हुई है, लेकिन उस लिहाज से अभी तक कूड़े की समस्या के समाधान के लिए कोई खास प्रबंध नहीं किए गए हैं।
............
जल्द हो एयरपोर्ट का विस्तार
बैठक में अध्यक्ष एससी धीमान समेत अन्य पदाधिकारियों ने सीयू के स्थायी कैंपस निर्माण समेत कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की मांग सरकार से उठाई है। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सीयू के अस्थायी परिसरों में मूलभूत सुविधाएं न होने से विद्यार्थियों में रोष है और उन्हें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ रही है। साथ ही तर्क दिया कि पर्यटन विस्तार के लिए एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है। इस मौके पर सचिव एसएस बैंस समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
........................
सीयू पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 21 फरवरी, 2019 को धर्मशाला व देहरा में शिलान्यास किया गया था, लेकिन अभी तक स्थायी कैंपस निर्माण की दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए भवनों का जल्द निर्माण होना चाहिए। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भी संस्था मुख्यमंत्री के साथ है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी की परियोजनाएं धरातल पर आनी चाहिए।
-एससी धीमान, अध्यक्ष जन चेतना
......................
कूड़े की समस्या के स्थायी समाधान की मांग जन चेतना ने उठाई और इसके लिए वह अपने स्तर पर निगम को सहयोग देने के लिए भी तैयार हैं। निगम जल्द कूड़े की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयासरत हैं।
-देवेंद्र जग्गी, महापौर