आचार संहिता का उल्लंघन कर रही सरकार : राठौर
उपचुनावों में सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरपयोग किया जा रहा है। सरकार के उड़नखटोले में मुख्यमंत्री द्वारा अपने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिल्ली से बिलासपुर लाया है जो कि सरकारी मशीनरी का दुरपयोग है और यह चुनाव आचार संहित का उल्लंघन भी है। चुनाव आयोग से यह मांग भी है कि हैलीकॉप्टर के इस खर्च को भाजपा के
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार के उड़नखटोले में मुख्यमंत्री पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिल्ली से बिलासपुर लाए हैं और यह आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव आयोग हेलीकॉप्टर के खर्च को भाजपा के चुनावी व्यय में जोड़े। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सोमवार को धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा, देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है। हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि देश को निजी हाथों में सौंपने का प्रयास केंद्र सरकार की ओर से किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में भी ऐसे ही हालात हैं। धर्मशाला में हो रही इन्वेस्टर मीट इसका उदाहरण है। सरकार अपने खर्च पर लग्जरी वाहनों व जहाजों से निवेशकों को यहां पहुंचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस प्रदेश में नए उद्योगों का स्वागत करती है, लेकिन इससे पहले जरूरी यह है पुरानों की भी सुध ले। तर्क दिया कि नड्डा को प्रधानमंत्री से प्रदेश के लिए औद्योगिक पैकेज की मांग उठानी चाहिए। आरोप लगाया कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले में बढ़े हैं। बकौल राठौर, उपचुनाव में स्थानीय मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाए जाएंगे। दशहरे के बाद उपचुनाव बाबत कांग्रेस की गति और बढ़ेगी। दावा किया कि पार्टी एकजुट है और नए व पुराने साथियों के साथ उपचुनाव में आगे बढ़ रही है। इस मौके पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की उपचुनाव प्रभारी विप्लव ठाकुर, विधायक पवन काजल, प्रवक्ता दीपक शर्मा, जैनब चंदेल, केवल सिंह, अजय महाजन, यादविद्र गोमा, मनोज मेहता, सुमन वर्मा, देवेंद्र जग्गी, मनोज कुमार, कुलदीप पठानिया व पुनीत मल्ली सहित अन्य मौजूद रहे।