Move to Jagran APP

परौर क्वारंटाइन सेंटर में दिख रहा सेवाभाव

उपमंडल पालमपुर में राधास्वामी सत्संग केंद्र परौर को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 10:11 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:19 AM (IST)
परौर क्वारंटाइन सेंटर में दिख रहा सेवाभाव
परौर क्वारंटाइन सेंटर में दिख रहा सेवाभाव

शारदा आनंद गौतम, पालमपुर

loksabha election banner

उपमंडल पालमपुर के परौर स्थित राधास्वामी सत्संग केंद्र को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां पर अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को रखा जा रहा है। लोगों की देखरेख में यहां पर सेवाभाव दिख रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र और चेन्नई से आए जिला कांगड़ा के लोगों को यहां पर रखा गया है। 18 मई को पहुंचे इन सभी लोगों की जांच प्रशासन ने करवाई थी। इनमें से कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

क्वारंटाइन सेंटर में स्वयंसेवियों के व्यवहार से लोगों को काफी राहत मिल रही है। यहां पर उन्हें मानसिक तनाव से बचाया जा रहा है। केंद्र में करीब छह सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था प्रशासन ने करवाई है। यहां पर हर व्यक्ति के लिए अलग से शौचालय है तो स्नानागार दो लोगों के लिए एक है। स्नानागार का प्रयोग दूसरा व्यक्ति तभी कर सकता है जब उसे पहले पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया जाता है। सत्संग केंद्र उपलब्ध करवा रहा खाना

क्वारंटाइन सेंटर में खाने की व्यवस्था राधास्वामी सत्संग केंद्र के अनुयायियों द्वारा करवाई जा रही है। नाश्ते में चपाती और सब्जी, दोपहर को दाल, चावल, सब्जी और चपाती दी जाती है। इसके अलावा रात को दाल, चपाती और सब्जी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त गर्म पानी की सुविधा भी मांग करने पर अनुयायी प्रदान करते हैं। इन अनुयायियों के साथ प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक संगठन आसरा के सदस्य भी मदद कर रहे हैं। 17 लोग आ चुके हैं पॉजिटिव

सोमवार को यहां 248 लोगों को लाया गया था। उसके बाद इनकी जांच के बाद करीब सौ लोग घरों में क्वारंटाइन होने के लिए चले गए थे। 17 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बैजनाथ में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। राधास्वामी सत्संग केंद्र परौर में संयुक्त प्रयास से लोगों का ध्यान रखा जा रहा है। अन्य राज्यों से आ रहे लोगों का सबसे पहले यहां लाए जाने के बाद निरीक्षण करवाया जाता है। जिनकी सेहत ठीक है उन्हें घरों में क्वारंटाइन के लिए भेजा जा रहा है। वहीं अन्य लोगों को यहां पर रखा गया है। कोरोना सैंपल लेने के बाद जो पॉजिटिव पाए जाते हैं उन्हें कोविड सेंटर बैजनाथ में भेजा गया है।

धर्मेश रामोत्रा, एसडीएम, पालमपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.