Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैराग्लाइडिंग प्री एक्यूरेसी कप: कांगड़ा के नरवाना में आज से सटीकता की जंग लड़ेंगे मानव परिंदे, पढ़िए पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 08:51 AM (IST)

    धर्मशाला में 13 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक मानव पंरिदों से गुलजार होगा। यहां पर पहली बार पैराग्लाइडिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। अगले पांच दिनों तक देश-विदेश के पायलट जीत दर्ज करने के लिए पैराग्लाइडिंग करते हुए लैंडिंग के समय सटीकता का प्रदर्शन करेंगे। महिला पायलटों में भारत की पांच पायलट हैं। इसके अलावा दो-दो पायलट नेपाल व मैक्सिको से हैं।

    Hero Image
    धर्मशाला में सोमवार से पैराग्लाइडिंग प्री एक्यूरेसी कप शुरु। फाइल फोटो

    मुनीष गारिया, धर्मशाला। (Paragliding Pre Accuracy Cup) धर्मशाला क्षेत्र सोमवार से लेकर 17 नवंबर तक मानव पंरिदों से गुलजार होगा। इसका कारण यह है कि धर्मशाला क्षेत्र में पहली बार पैराग्लाइडिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हो रही है।

    हालांकि बीड़ बिलिंग में वर्षों से पैराग्लाडिंग के हर फार्मेट की प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं, लेकिन धर्मशाला में पहली बार ऐसा हो रहा है। पांच दिनों तक देश विदेश के पायलट जीत दर्ज करने के लिए पैराग्लाइडिंग करते हुए लैंडिंग के समय सटीकता का प्रदर्शन करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थिति नरवाना ठेहडू में 13 से 17 नवंबर तक पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्डकप होगा। प्रतियोगिता के लिए अभी तक भारत व अन्य देशों से 93 पायलटों ने पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण करवाने वाले पायलटों में 80 पायलट भारत के हैं। इसके अलावा 10 नेपाल, एक स्पेन और दो मैक्सिको के पायलटों ने पंजीकरण करवाया है।

    यह भी पढ़ें: Himachal: प्रधानमंत्री इस बार हिमाचल में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे, जानें कब-कब PM मोदी जवानों के साथ रहे मौजूद

    महिला पायलटों में भारत की पांच पायलट

    इस प्रतियोगिता में अधिकतर 120 पायलटों को स्वीकृति दी जाती है। प्री वर्ड में महिला व पुरूष दोनों वर्गों के अलग-अलग टास्क होंगे। महिला वर्ग के लिए 9 महिला पायलटों ने पंजीकरण करवाया है। महिला पायलटों में भारत की पांच पायलट हैं। इसके अलावा दो-दो पायलट नेपाल व मैक्सिको से हैं।

    सांस्कृति संध्याओं में हिमाचल के ही कलाकार होंगे शामिल

    13 नवंबर को प्री वर्डकप का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में रोजाना शाम को सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगे। प्री वर्डकप के आयोजकों ने तय किया है सांस्कृति संध्याओं में हिमाचल के कलाकारों को ही बुलाया जाएगा।

    इसी साल अस्तित्व में आई है यह साइट

    आयोजन स्थल ठेहडू नरवाना साइट इसी साल अस्तित्व में आई है। नरवाना एडवेंचर क्लब की ओर से यह साइट चयनित की गई थी। इसी साल अप्रैल में ही इस साइट को पैराग्लाइडिंग फेडरेशन और प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिली है। पहले ही साल इस साल पर अंतरराष्ट्रीय आयोजन हो रहा है।

    13 नवंबर को यह देंगे प्रस्तुतियां

    साई स्कूल नरवाना, टिप्पा मैक्लोडगंज ग्रुप, आशा संस्था, गोपालपुर डासं ग्रुप, योल कैंट आमी बैंड, नवीन विशिष्ठ, दीपक भरमौरी, रीता पुरहान, काकू राम ठाकुर।

    14 नवंबर

    साई स्कूल नरवाना, वंशिका युवा मंच, अभिषेक, हनी आनंद, शीला ठाकुर, निशान, निकेश बड़जात्या, हारमोनी आफ पाइन्स।

    15 नवंबर

    साई स्कूल नरवाना, त्रिगर्त बसुंधरा रंगमंच, अशोक चौधरी, निम्मो चौधरी, प्रमोद राणा, सुरेश राठौर, कश्मीरी लाल, विशाल शर्मा व हाईजेकर।

    16 नवंबर

    झमाकड़ा, एकांकी, समरहिल बैंड, कमल नैहरिया व गोपाल शर्मा।

    17 नवंबर

    टिप्पा मैक्लोडगंज ग्रुप, योल आर्मी बैंड व हिल रूट बैंड।

    यह भी पढ़ें: PM in Himachal: 'जब मैं पीएम या सीएम नहीं था तब भी मनाता था जवानों के साथ दिवाली', जानें और क्या बोले प्रधानमंत्री