धर्मकोट में नशीले पदार्थ बरामद
बरामद की गई संदिग्ध सामग्री विश्व के सबसे खतरनाक नशे की पहचान होने की संकेत दी रही है।
धर्मशाला, जेएनएन। मैक्लोडगंज के तहत धर्मकोट में पुलिस ने एक एनआरआइ महिला व एक व्यक्ति को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा है। दोनों से बरामद हुई सामग्री की अभी तक पहचान नहीं हो पाई, इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिया है। अभी सिर्फ 4.7 ग्राम चरस की पहचान हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक एनआरआइ महिला व हरियाणा निवासी युवक से 4.7 ग्राम चरस,1 किलो 454 ग्राम क्रीम रंग का पाउडर व आठ शीशे की बोतलें, जिनमें तरल पदार्थ है, बरामद किया है। दोनों से बरामद की गई संदिग्ध सामग्री विश्व के सबसे खतरनाक नशे की पहचान होने की संकेत दी रही है।
पुलिस ने सरजीत सिंह (26), हाउस नंबर 142/1 किशोरपुर तहसील व जिला पलवल (हरियाणा), जबकि एनआरआइ महिला निवासी कनाडा को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से पकड़े गए क्रीम रंग के पाउडर को जांच के लिए शिमला स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजा है। कुछ दिन पूर्व धर्मकोट क्षेत्र में पांच एमईओ डीएमटी जो एक खतरनाक मादक पदार्थ है के नाम से कुछ पोस्टर लगे थे, जिनमें पोर्नोग्राफी के साथ-साथ कोकीन पर कार्यशाला के बारे में पोस्टर लगाए गए थे। यह पोस्टर धर्मकोट मार्ग पर पेड़ों से चिपकाए गए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और कुछ सुराग मिलने के बाद उक्त आरोपितों के ठिकाने पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपितों से जो पाउडर और तरल पदार्थ मिला है वह विश्व के सबसे खतरनाक नशे के संकेत दे रहा है।
यहां बता दें कि मैक्सिको और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के पाए जाने वाले सेनेरोन डेटरनो टोस्ट प्रजाति के मेंढक के पसीने और उनको पाउडर के रूप में सुखाकर नशा बनाया जाता है। यह नशा इतना खतरनाक होता है कि इसकी एक ही डोज होने से व्यक्ति डेढ़ दिन तक घने नशे में रहता है और हल्की से भी ओवर डोज होने पर सेवन करने वाले मौके पर ही मर जाता है। इसी के आधार पर लग रहा है कि तरल पदार्थ मेंढक के पसीना हो सकता है, जबकि पाउडर उनके अवेशषों से बनाया गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर 1970 के दौरान इस नशे के कुछ मामला सामने आए थे, लेकिन उनके बाद इसी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया था।
अब फिर से अंतरराष्ट्रीय बाजार इस नशे के केस सामने आने लगे हैं। हालांकि दोनों से बरामद की गई सामग्री की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन अगर यह वही नशा निकलता है को इस नशे का प्रदेश में यह पहला मामला होगा। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपित एनआरआइ महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभी तक नशे की पहचान नहीं हो पाई है।