Move to Jagran APP

शहरी विकास मंत्री ने शाहपुर में बांटे चेक

शहरी विकास मंत्री ने शाहपुर में पात्र लोगों को आर्थिक सहायता के चेक बांटे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 10:35 PM (IST)
शहरी विकास मंत्री ने शाहपुर में बांटे चेक
शहरी विकास मंत्री ने शाहपुर में बांटे चेक

संवाद सूत्र, शाहपुर : आम लोगों को कुशल प्रशासन देना और कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। यह बात शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर के उपमंडलाधिकारी कार्यालय परिसर में कही। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लोगों को आर्थिक सहायता के चेक बांटे। मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत 27 चेक, पुनर्विवाह के लिए एक महिला को 50 हजार रुपये और बेटी है अनमोल योजना के तहत चार पात्रों को आर्थिक सहायता के चेक दिए गए। इसके अतिरिक्त शहरी विकास मंत्री ने 40 लोगों को लगभग चार लाख के चेक भी दिए।

loksabha election banner

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं, कमजोर वर्गो के उत्थान, किसानों की समृद्धि, महिलाओं की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने मातृ शक्ति से आह्वान किया कि बेटियों को निडर बनाएं, ताकि वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को सशक्त बना सकें। उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना। इसके उपरांत शहरी विकास मंत्री ने सिविल अस्पताल शाहपुर का औचक निरीक्षण किया तथा वहां मरीजों का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने दो करोड़ रुपये से बनने वाले अस्पताल के नए भवन के लिए चयनित जगह का भी निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इससे पहले शाहपुर के उपमंडल अधिकारी जगन ठाकुर ने शहरी विकास मंत्री का स्वागत किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत अशोक शर्मा ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष अश्विनी शास्त्री, शाहपुर व्यापार मंडल के प्रधान यो¨गदर महाजन, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव महाजन, दीपक अवस्थी, तिलक शर्मा, राजेश कुमार, रजनी देवी, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपमंडलाधिकारी जगन ठाकुर, एसडीओ सुशील धीमान व डॉ. सन्नी धीमान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.