रौरिक आर्ट गैलरी में बिखेरे चित्रों के रंग
प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय क्यूरेटर व सहायक रशियन क्यूरेटर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
By Edited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 04:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मनाली : अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर जिला कुल्लू में भारत के दो विख्यात कलाकारों दिल्ली के ¨प्रस चांद व लखनऊ के आरएस शाक्या ने चित्रकला प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय क्यूरेटर व सहायक रशियन क्यूरेटर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ट्रस्ट सीजन में यहां पधारने वाले पर्यटकों, कुल्लू घाटी की नवोदित कला प्रतिभाओं के अवलोकन व मार्ग दर्शन के लिए रौरिक ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा कला उत्सव के तहत कला प्रदर्शनियों के आयोजन किये जा रहे हैं। ¨प्रस चांद की पें¨टग के विषय प्रकृति, राधा कृष्ण, बनारस घाट व बौद्ध विषयक हैं। जबकि लखनऊ के कलाकार के चित्र प्रकृति में देवी के दर्शन विषयक हैं। प्रदर्शनी रौरिक आर्ट गैलरी में पधारने वाले देश विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का विषय बनी हुई है। अधिकतर चित्र कैनवास पर एकरलिक व तैल माध्यम में बने हुए हैं। भारतीय क्यूरेटर रमेश चंद्रा ने बताया कि इन दिनों रोरिक आर्ट गैलरी में देशभर के चित्रकारों द्वारा चित्र प्रदर्शनी लगाई जा रही है। सैलानी भी चित्र प्रदर्शनी का आनंद उठा रहे है। इस अवसर पर मशहूर चित्रकार घनश्याम कश्यप, अमरजीत, अलेग्जेंडर, सोनिया कश्यप व पर्यटक वर्ग ने उपस्थिति रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें