नशे के खिलाफ जागरूक करेगा इनरव्हील क्लब
संवाद सहयोगी, पालमपुर : इनरव्हील क्लब ने रविवार को पालमपुर में रेयांश नामक जिला-307 असेंबली
संवाद सहयोगी, पालमपुर : इनरव्हील क्लब ने रविवार को पालमपुर में रेयांश नामक जिला-307 असेंबली का आयोजन किया। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर से करीब 300 महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें इनरव्हील क्लब की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्मिता ¨पगले ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा पालमपुर इनरव्हील क्लब सदस्य रजनी नेगी को इनरव्हील क्लब जिला-307 की चेयरपर्सन के रूप में ताजपोशी की। उन्होंने रजनी नेगी का स्वागत किया तथा तत्कालीन चेयरपर्सन उमा भगत को पदभार से मुक्त किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि 104 देशों में इनरव्हील क्लब समाजसेवा के कार्य में जुटा है तथा जिला-307 के 40 क्लब की चेयरपर्सन की बागड़ोर रजनी नेगी को दी गई है। उन्होंने रजनी नेगी को बधाई भी दी। रजनी नेगी ने जिम्मेदारी सौंपने के लिए संस्था का धन्यवाद जताया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए जाने वाले प्रकल्पों एवं योजनाओं की भी जानकारी दी। पालमपुर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सीमा शर्मा व सचिव नीतिका जंबाल ने उपस्थित प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने गद्दी नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। इसमें मदर टच स्कूल की चेयरपर्सन ब्रिदुला करोल, डॉ. वशिष्ठ की पत्नी कमलेश वशिष्ठ, लतिका सूद व नीलम सूद ने नृत्य किया।
स्मिता ¨पगले ने कहा कि क्लब राष्ट्रीय स्तर पर 27 बड़े प्रोजेक्ट चलाने जा रहा है। इसमें रैलियों के माध्यम से लोगों को मादक पदार्थों से किनारा करने तथा नारी सशक्तीकरण के लिए जागरूक करेंगे। क्लब 104 देशों में समाजसेवा कर रहा है। इसमें लगभग एक लाख बीस ह•ार सदस्य कम्युनिटी सर्विस के लिए सेवाएं दे रहे हैं।
इनरव्हील क्लब की पूर्व जिला-307 चेयरपर्सन चंद्र कंवलजीत ¨सह, अध्यक्ष सीमा शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष अनीता कपूर, ¨ब्रदुला करोल, माला तलवार, शैलजा, किरण शर्मा, नीरजा कटोच, विपिना शर्मा, डॉ. अर्चना नागपाल, पुष्पा महाजन, शमा साहनी, कमलेश वशिष्ट, लता गोस्वामी, निहारिका कालिया, बंधना शर्मा, नीलम सूद, ऊषा चौधरी, राधा सूद, अनु गोयल, आभा पीटर, रजनी सरयाल, अलका बाघला सहित जिला 3070 के चयनित गवर्नर सुनील नागपाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष चंचल शर्मा, सचिव डॉ. विवेक शर्मा, विनय शर्मा व अन्य रोटरी पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।