मकान के मलबे में दबे मां-बेटा, दो घंटे बाद बाहर निकाले
संवाद सूत्र, गरली : ग्राम पंचायत बणी के गांव नथूं के वार्ड तीन में मंगलवार सुबह करीब चार बजे स्ले
संवाद सूत्र, गरली : ग्राम पंचायत बणी के गांव नथूं के वार्ड तीन में मंगलवार सुबह करीब चार बजे स्लेटपोश मकान के ढहने से अंदर सोये मां और बेटा मलबे में दब गए। गनीमत रही कि मकान के गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे बाद दोनों को सुरक्षित निकाल लिया। 82 वर्षीय रोशनी देवी पत्नी स्वर्गीय हरि सिंह व 35 वर्षीय बेटे बलदेव सिंह को चोटें लगी हैं। हादसे के बाद गांववासियों गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह, अनमोल ठाकुर, शानू व कुछ महिलाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद मा-बेटे को मलबे से बाहर निकाला। इस बाबत सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान ठाकुर ध्यान सिंह, वार्ड पंच सुनील कुमार व वार्ड तीन की पंच रीता राणा मौके पर पहुंचे। बलदेव कुमार के अनुसार घर का सारा सामान मलबे में दब गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कानूनगो मदन लाल व पटवारी हरनेक सिंह ने मौके का जायजा ले लिया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि बलदेव सिंह व उसकी मा की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से माग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
.......................
स्टोव फटने से झुलसी महिला ने तोड़ा दम
संवाद सहयोगी, पंचरुखी : थाना पंचरुखी के तहत सुंगल गांव में झुलसी सरोज कुमारी पत्नी देवराज की मंगलवार को टांडा अस्पताल में मौत हो गई। महिला का पति सिविल अस्पताल पालमपुर में उपचाराधीन है। 15 सितंबर को देवराज व उसकी पत्नी दूध उबाल रहे थे तो स्टोव अचानक फट गया और दोनों झुलस गए थे। सरोज कुमारी की हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर किया था जहां उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।