Move to Jagran APP

हिमाचलः बारिश से कांगड़ा में भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जिला कांगड़ा के शाहपुर में खूब कहर बरपाया है। कांगड़ा के समीप मटौर-शिमला हाइवे बंद है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 10:46 AM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 05:18 PM (IST)
हिमाचलः बारिश से कांगड़ा में भारी नुकसान
हिमाचलः बारिश से कांगड़ा में भारी नुकसान

धर्मशाला/शिमला जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश हुई है। बारिश ने जिला कांगड़ा के शाहपुर में खूब कहर बरपाया है। कांगड़ा के समीप मटौर-शिमला हाइवे बंद है। इस कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। 

loksabha election banner

बारिश ने शाहपुर में बरपाया कहर 
शनिवार रात को हुई भारी बारिश ने जिला कांगड़ा के शाहपुर में खूब कहर बरपाया है। बारिश के चलते सबसे अधिक नुकसान नेरटी पंचायत में हुआ है। जहां छह गोशाला ढहने से करीब 23 पशु मलबे में दब गए है जबकि एक मकान भी गिर गया है। मकान में रह रहे परिवार के छह सदस्यों ने आधी रात को भाग कर अपनी जान बचाई है। उपायुक्त कांगड़ा व एसडीएम शाहपुर ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है। जानकारी के मुताबिक नेरटी निवासी झड़ू राम का मकान व गोशाला गिर गई है। परस राम के मकान को नुकसान हुआ है साथ ही उनकी गोशाला भी गिर गई है। किसो राम, शेर सिंह, राजू राम व पलाद राम की गोशाला गिर गई है। गांव में सात माह पहले लगया डंगा भी पूरी तरह से गिर गया है। गांव में छह मकान भी ढहने की कगार पर है। प्रसाशन ने इनके परिवारों को अन्यंत्र जगह शिफ्ट करने की तैयारियां शुरू कर दी। 

वहीं, शाहपुर के चंबी में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे बनी खोखनुमा दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को दुकानों के पीछे वाली पहाड़ी दरक कर नीचे आ गई। जिस कारण आधा दर्जन के करीब दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। दुकानों का सामान बाहर सड़कों पर आ गया है। यह पहाड़ी हर साल दरकती है, लेकिन बावजूद इतना नुकसान नहीं होता था। इस बार दूकानों पर गिरे मलबे ने काफी नुकसान पहुंचाया है। अहम यह है कि यह भूस्खलन रात को हुआ है। अगर दिन में होता तो एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था, क्योंकि दिन में यहां काफी चहल-पहल रहती है।

उधर, हरनेरा में पंधू के पास भलवां गांव को जाने के लिए बनाई गई पुली पानी के तेज बहाव में बह गई है। इस पुली से 80 लोग जुड़े थे। पुली बहने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पुराना कांगड़ा में ल्हास गिरने से बंद हो गया। सुबह दो घंटे हाइवे बंद रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ़

बारिश के कारण सब्जियां सड़ने की कगार पर
प्रदेश में बारिश के कारण सब्जियां सड़ने की कगार पर आ गई हैं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। आधी से अधिक फसल खेत में ही खराब हो रही है। इससे मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसका खामियाजा लोगों को महंगी सब्जियां खरीदकर भुगतना पड़ रहा है। बारिश के कारण सेब तुड़ान प्रभावित हुआ है। बागवानों को सेब की पेटियों को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जानें, कहां कितनी हुई बारिश
सुजानपुर टीहरा,122
नयनादेवी,120
हमीरपुर,109
बंगाणा,108
देहरा गोपीपुर, 94
बंगाणा,93
अम्ब,84
नादौन,80
भोरंज,40 (बारिश मिलीमीटर में)

कहां कितना रहा तापमान
स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
शिमला,16.3,23.4
सुंदरनगर,21.6,32.0
भुंतर,22.6,33.4
कल्पा,13.2,23.4
धर्मशाला,18.0,28.2
ऊना,24.5,34.4
नाहन,18.8,27.2
सोलन,20.2,28.0
मनाली,15.6,24.0
चंबा,23.1,31.9
मंडी,17.6,32.4 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.