Move to Jagran APP

कर्मचारी है देश-प्रदेश का मान और सम्मान : विपिन परमार

सुलह विधानसभा में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि कर्मचारियों के

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 06:30 AM (IST)
कर्मचारी है देश-प्रदेश का मान और सम्मान : विपिन परमार
कर्मचारी है देश-प्रदेश का मान और सम्मान : विपिन परमार

संवाद सहयोगी, पालमपुर : सुलह विधानसभा में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि कर्मचारियों के कारण ही देश-प्रदेश का मान सम्मान होता है। किसी भी सरकार की सफलता का चेहरा कर्मचारी होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी ईमानदार हैं तथा प्रदेश व देश में सरकार के नीतिगत कार्यों को आगे लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। केंद्र सरकार ने आम लोगों सहित कर्मचारियों की चिता की है। यही कारण है कि आज कर्मचारियों के साथ-साथ आम आदमी भी भाजपा के साथ जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सीमाओं को मजबूत किया है व आज विश्व में पहली बार भारत की पहचान बनी है। उन्होंने पूर्व सरकारों में नेतृत्व को कमजोर बताते हुए कहा कि पहले भी भारत में किसी चीज की कमी नहीं थी। पहले विश्व में भारत की कोई सुनवाई नहीं होती थी, लेकिन अब अभिनंदन भी वापस आया है। केंद्र सरकार की नीतियों के चलते ही पाकिस्तान ने उसे सही सलामत भेजा है। सम्मेलन में प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि पूर्व कर्मचारी केवल मतदाता ही नही बल्कि समाज को दिशा भी देते हैं। भाजपा सरकार ने लोगों तथा कर्मचारियों का भला किया है। प्रदेश के कर्मचारियों ने जिसे भी साथ दिया है, उसी की सत्ता प्रदेश में आई है। इस बार भी प्रदेश में भाजपा के पक्ष में सभी कर्मचारी आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कर्मचारियों का मान सम्मान भाजपा ने किया तथा 72 हजार करोड़ के वित्तीय लाभ कर्मचारियों को दिए, वहीं पेंशन वेलफेयर बोर्ड तथा संयुक्त सलाहकार समिति का गठन हुआ। इस दौरान बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी, संगठनात्मक जिला पालमपुर भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, सुलह भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज,चन्द्रवीर व सुखदेव मसंद महामंत्री और पूर्व कर्मचारी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.