Move to Jagran APP

घायलों के उपचार का खर्च उठाएगी सरकार: अर्जुन

अर्जुन ठाकुर का स्वस्थ होने के बाद नगरोटा सूरियां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 02:42 PM (IST)
घायलों के उपचार का खर्च उठाएगी सरकार: अर्जुन
घायलों के उपचार का खर्च उठाएगी सरकार: अर्जुन

नगरोटा सूरियां, जेएनएन। नगरोटा सूरियां बाजार में हुए सिलेंडर ब्लास्ट हादसे के घायलों के इलाज का खर्च प्रदेश सरकार देगी। यह बात जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों व घायलों से मिलने के बाद नगरोटा सूरियां में कार्यकर्ताओं से बैठक में कही।

loksabha election banner

विधायक अर्जुन ठाकुर खुद अस्पताल में उपचाराधीन होने के कारण आठ मई को नगरोटा सूरियां में हुए सिलेंडर ब्लास्ट हादसे के पीड़ितों से नहीं मिल सके थे। उन्होंने नगरोटा सूरियां विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और समस्याएं सुनी। अर्जुन ठाकुर का स्वस्थ होने के बाद नगरोटा सूरियां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरियां कॉलेज में इसी सत्र से बीबीए व बीसीए की कक्षाएं शुरू करने की सरकार ने अनुमति दे दी है। दोनों के लिए तीस-तीस सीटों की मंजूरी मिली है। नगरोटा सूरियां में कृषि विभाग में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान, उपाध्यक्ष

रणजीत गुलेरिया, भाजपा किसान मोर्चा राज्य उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला भाजपा महामंत्री राकेश बाजवा, सुरेश गुलेरिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधुबाला, धीरज अत्री, रिशु शर्मा, विजय जरयाल, नगरोटा सूरियां पंचायत उपप्रधान सुखपाल गोगी, धर्मपाल महाजन, शामस्वरूप शर्मा व

सुशील भंडारी उपस्थित रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.