Move to Jagran APP

रंगारंग प्रस्तुतियों से निफ्ट में स्पेक्ट्रम-2020 का आगाज

नेशनल फैशन टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट निफ्ट में स्पेक्ट्रम 2020 का आगाज वीरवार को हुआ। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति ने किया। दैनिक जागरण इस इवेंट में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। जिलाधीश कांगड़ा ने क्राफ्ट बाजार में सजे उत्पादों का अवलोकन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:15 AM (IST)
रंगारंग प्रस्तुतियों से निफ्ट में स्पेक्ट्रम-2020 का आगाज
रंगारंग प्रस्तुतियों से निफ्ट में स्पेक्ट्रम-2020 का आगाज

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : नेशनल फैशन टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (निफ्ट) कांगड़ा में वीरवार को रंगारंग प्रस्तुतियों से स्पेक्ट्रम 2020 का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने किया। आयोजन में दैनिक जागरण मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। डीसी ने इस दौरान क्राफ्ट बाजार में सजे उत्पादों का अवलोकन किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, संस्थान के विद्यार्थी सराहनीय कार्य कर रहे हैं और हिमाचल के आर्ट क्राफ्ट को कैसे लोगों तक पहुंचाया जाए, इस पर काम करना होगा। मैक्लोडगंज में निफ्ट के उत्पादों के लिए बाजार की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान वालीबॉल में केंद्रीय विश्वविद्यालय की टीम ने निफ्ट को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। कबड्डी में हाइड्रो इंजीनियरिग कॉलेज नगरोटा बगवां की टीम ने जीत हासिल की। वाद विवाद, मोनो एक्ट, एकल गायन, समूह गान व एकल नृत्य का भी आयोजन किया गया। इससे पहले संस्थान के निदेशक आकाश देवांगन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान डीसी ने बांस से बने कूड़ेदान की सराहना की। उन्होंने इस कार्य में जुटे युवा को 20 कूड़ेदान का ऑर्डर दिया। अंकित कुमार निफ्ट से स्नातक हैं और उन्होंने पालमपुर में काम शुरू किया है। उनकी ओर से बनाए गए उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

......................

आज ये होंगे आयोजन

कार्यक्रम का दूसरा दिन क्राफ्ट बाजार व प्रदर्शनी से शुरू होकर स्पो‌र्ट्स की ओर बढ़ेगा। साथ ही वालीबॉल, रस्साकसी, कबड्डी, कुश्ती, थ्रो बॉल, शतरंज व कैरम प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ व टॉक शो भी होगा। सायं साढ़े पांच बजे फैशन शो होगा और इसमें जज मिस यूनिवर्स इंडिया 2020 की टॉप चार में रही अनीषा शर्मा होंगी। इससे पहले टॉक शो में एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन, निदेशक निफ्ट आकाश देवांगन व एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.