Move to Jagran APP

जयराम ने किया डेमेज कंट्रोल, आज शुक्ला लगाएंगे जोर

फतेहपुर उपचुनाव में परचम लहराने के लिए कांग्रेस व भाजपा खूब जोर

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 10:38 PM (IST)
जयराम ने किया डेमेज कंट्रोल, आज शुक्ला लगाएंगे जोर
जयराम ने किया डेमेज कंट्रोल, आज शुक्ला लगाएंगे जोर

मुनीष गारिया, धर्मशाला

prime article banner

फतेहपुर उपचुनाव में परचम लहराने के लिए कांग्रेस व भाजपा खूब जोर लगा रही हैं। हालांकि टिकट की घोषणा के साथ ही दोनों दलों के बागियों ने मुश्किलें बढ़ा दी थी। डेमेज कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पहल करते हुए आठ अक्टूबर को पार्टी प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के नामांकन के दिन ही मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने कृपाल परमार को मनाकर मंडल की ओर से इस्तीफे देने वालों को एकजुट कर लिया। इस प्रकार जयराम ठाकुर ने सरकार यानी भाजपा का डेमेज कंट्रोल कर लिया था।

अब कांग्रेस भी डेमेज कंट्रोल में जुट गई है। इसका जिम्मा प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला को सौंपा गया है। सोमवार को शुक्ला कांग्रेस के रूठों को मानने के लिए फतेहपुर हलके में आ रहे हैं। एक दिवसीय दौरे के दौरान वह फतेहपुर के निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी की ओर से तो बैठक का एजेंडा कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरना बताया जा रहा है, लेकिन असल में मुद्दा रूठों को मनाने का है। कार्यकर्ताओं की बैठक के पूर्व राजीव शुक्ला टिकट न मिलने से नाराज घर में बैठे चेतन चंबियाल और रीता गुलेरिया के साथ चर्चा करेंगे। शुक्ला के दौरे को लेकर दोनों को जानकारी देकर बैठक में बुलाया गया है।

इस दौरान शुक्ला दोनों को पार्टी प्रत्याशी भवानी पठानिया के साथ मिलकर एवं एकजुट होकर काम करने का मंत्र देंगे। अभी तक भवानी ब्लाक नेताओं और कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रचार में जुटे हैं। कोई बड़ा नेता उसके साथ नहीं दिखा है। ऐसे में पार्टी को भितरघात का भी खतरा सता रहा है।

आज पठानिया के मजबूत क्षेत्रों में हुंकार भरेंगे बलदेव

फतेहपुर हलके में पूर्व मंत्री स्व. सुजान सिंह पठानिया के सबसे मजबूत गांव बरोट से पार के क्षेत्र रहे हैं। इनमें बरोट, खटियाड़, धमेटा व भटोली क्षेत्र मुख्य रूप से शामिल हैं। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर इन्हीं क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। बलदेव कुल 15 गांवों में जाकर वोट मांगेंगे। इनमें फतेहपुर, हाड़ा, घौली, परडाह, मनोह, टूटवा, जगनोली, भोजन, मंधोट, बेरड़ा, भभाड़ा, बरुणा, जुनाट, चाट्टा, तारा, समकड़, धमेटा व हडवाल क्षेत्र शामिल हैं।

17 को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मांगेंगे वोट

प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने केंद्र से किसी स्टार प्रचारक को हिमाचल नहीं भेजा है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में अनुराग ठाकुर भी हैं, लेकिन उन्हें यहां स्टार प्रचारक के तौर नहीं बल्कि हिमाचल के प्रतिनिधि होने के नाते भेजा गया है। बताया जा रहा है कि 17 अक्टूबर को अनुराग ठाकुर फतेहपुर में बलदेव ठाकुर के पक्ष में प्रचार कर जनता से वोट मांगेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.