Move to Jagran APP

विपिन मेहरा को शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ की कमान

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने अपना अध्यक्ष बदल दिया है तथा विपिन मेहरा को अध्यक्ष चुना है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 08:39 PM (IST)
विपिन मेहरा को शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ की कमान
विपिन मेहरा को शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ की कमान

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने अपना अध्यक्ष बदल दिया है और विपिन मेहरा को अध्यक्ष पद की कमान सौंप दी, जबकि पूर्व महासचिव पर भरोसा कायम रखते हुए सुनील शर्मा को तीसरी बार महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ के चुनाव शुक्रवार को हुए, जिसमें विपिन कुमार अध्यक्ष बने हैं। विपिन कुमार ने सीधे मुकाबले में पुरानी कार्यकारिणी में अध्यक्ष रहे बलवीर सिंह को 47 मत से हराया। विपिन कुमार को 216, जबकि बलवीर सिंह को 169 मत मिले हैं, जबकि दो मत रद घोषित किए गए।

वहीं महासचिव पद के लिए सुनील शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। सुनील शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी विजय कुमार को हराया है। सुनील को 220, विजय कुमार को 165 मत मिले। इसमें दो मत रद हुए हैं। महासंघ चुनाव के लिए सुबह दस बजे से मतदान हुआ। इसमें 387 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया।

उपाध्यक्ष पद के लिए ओमकार ने 224 और रमन कुमार को 115, तीन मत रद, संयुक्त सचिव देशराज को 215, मयूर ठाकुर को 171, एक मत रद, प्रेस सचिव सुशील को 218, कर्ण चौहान को 166, तीन मत रद, असिस्टेंट/प्रोपेगेंडा सेक्रेटरी के लिए अश्विनी कुमार 222, अशोक कुमार को 163, जबकि दो मत रद हुए हैं। चुनाव संयोजक कश्मीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दस से तीन बजे तक मतदान हुआ, जबकि इसके बाद मतों की गणना की गई।

--------------------------

नई कार्यकारिणी

-अध्यक्ष : विपिन मेहरा।

-महासचिव : सुनील शर्मा।

-उपाध्यक्ष : ओमकार।

-संयुक्त सचिव : देशराज।

-प्रेस सचिव : सुशील कुमार।

-असिस्टेंट सचिव : अश्विनी कुमार।

------------------

अध्यक्ष की प्राथमिकताएं

-कर्मचारियों के मेडिकल भत्तों का भुगतान।

-अनुबंध कर्मचारियों का कार्यकाल अवधि तीन वर्ष की बजाए दो वर्ष करवाना।

-अनुबंध कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनाना।

-बोर्ड के वरिष्ठ सहायकों का कार्यकाल 10 वर्ष से कम करवाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.