मौसम ने बदले तेवर, धौलाधार में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने तेवरी बदले हैं। शुक्रवार सुबह से अधिकांश इलाकों में बारिश व ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
By Munish DixitEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 12:20 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 12:20 PM (IST)
जेएनएन, धर्मशाला। मौसम ने एक बार फिर तेवर बदले हैं। शुक्रवार सुबह से जिला कांगड़ा की धौलाधार पर्वत श्रृंखला में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जबकि मैदानी इलाकों में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। इस मौसम की यह दूसरी बर्फबारी है। इससे पहले सितंबर माह में भी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी से ठंड का दौर शुरू हो गया है।
जिला कांगड़ा व चंबा को जोड़ने वाले धौलाधार पर्वत श्रृंखला में मौजूद थमसर पास,जालसू पास, इंद्रहार व तालंग पास में सुबह से काफी बर्फबारी हो रही है। बारिश व बर्फबारी के कारण बीड़ बिलिंग में चल रही पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में भी शुक्रवार को उड़ाने नहीं हुई है। इस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें