मोदी की रैली के लिए सौंपी जिम्मेदारियां
प्रधानमंत्री की धर्मशाला में 27 दिसंबर को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल धर्मशाला ने कमर कस ली है। मंडल के विभिन्न मोर्चाे, प्रकोष्ठों, बूथ अध्यक्षों, पालक, बीएलए, शक्ति केंद्र प्रभारी, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा, एसटी मोर्चा तथा ओबीसी मोर्चा की बैठक अध्यक्षता करते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने जिम्मेवारियां सौंपी है।
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : प्रधानमंत्री की धर्मशाला में 27 दिसंबर को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल धर्मशाला ने कमर कस ली है। मंडल के विभिन्न मोर्चो, प्रकोष्ठों, बूथ अध्यक्षों, बूथ पालक, बीएलए, शक्ति केंद्र प्रभारी, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा, एसटी मोर्चा तथा ओबीसी मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में प्रदेश भर 70 हजार से अधिक लाभार्थी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेशभर के मंडलों के अलावा धर्मशाला विस से 20 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। पुलिस मैदान में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़ों के साथ किया जाएगा। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रियव्रत शर्मा व सह प्रभारी संजीव कटवाल की मौजूदगी में मंडल और जिला स्तर पर विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया है। रैली को लेकर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र को छह जोन में बांटा गया है, जिसमें विजय शर्मा व राजेश शर्मा को बूथ एक से 15, कैप्टन पुरुषोत्तम व प्रकाश चौधरी को बूथ 16 से 30, सतीश जोश व राजेश को बूथ 31 से 45, राजेंद्र कुमार व यशपाल सभ्रवाल को बूथ 46 से 60, तेज ¨सह व वीरू वालिया को बूथ 61 से 75 तथा गुलशन कुमार व राकेश चौधरी को 76 से 88 बूथ को प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं 19 दिसंबर को विस क्षेत्र में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा व एसटी मोर्चा की विभिन्न बैठकों का आयोजन कर रैली को यादगार बनाने पर काम किया जाएगा।