विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मशाला में IPL क्वालिफायर से पहले दिखा पर्यटकों में जोश, धड़ल्ले से बिकी कोहली की टीशर्ट

Published: Tue, 26 May 2026 07:17 PM (IST)

धर्मशाला में आईपीएल क्वालिफायर मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। गर्मी के बावजूद प्रशंसक समय से पहले स्टेडियम पहुंचे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आईपीएल क्वालिफायर से पहले धर्मशाला में भारी उत्साह।

  2. गर्मी के बावजूद प्रशंसक समय से पहले स्टेडियम पहुंचे।

  3. विराट कोहली की टी-शर्ट और खाने-पीने की खूब बिक्री।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। धर्मशाला में आईपीएल क्वालिफायर से पहले क्रिकेट प्रेमियों में काफी जोश दिखा। धर्मशाला में मैच के लिए साढ़े चार बजे मैदान में गेट खोले गए। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों ने इससे पहले ही स्टेडियम का रुख कर दिया था। ऐसा नहीं है कि धर्मशाला में तापमान कम है और गर्मी नहीं है।

तापमान अधिक होने व गर्मी सहित धूप होने के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों ने दो बजे ही स्टेडियम का रुख कर दिया था। धर्मशाला में जगह-जगह खाने पीने के स्टॉल लगे हैं ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह से कोई परेशानी न हो।

पुलिस लाइन, जेल व कॉलेज सहित बीएड कॉलेज व स्टेडियम के बाहर वेंडर ने अपनी दुकानें सजा रखी है। जहां पर क्रिकेट प्रेमियों ने अपने स्वजनों व मित्रों के साथ भोजन किया, स्नैक्स लिए और ठंडा पानी पीकर आनंद किया। क्रिकेट प्रेमियों ने जहां शुभमन गिल को खेलते देखने की इच्छा जताई, वहीं विराट कोहली को लेकर भी पर्यटक खासा उत्साहित हैं।

ipl1

कोहली के नाम व नंबर की टी-शर्ट के दीवाने हुए प्रशंसक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आरसीबी-जीटी आइपीएल क्वालीफायर प्रथम मैच के लिए कोहली की टीशर्ट धड़ल्ले से बिकी। दर्शक खुद को कोहली का फैन दर्शाने के लिए उनके नाम व नंबर की टीशर्ट पहनकर दर्शक दीर्घा में पहुंचे।

धर्मशाला कोतवाली बाजार से लेकर स्टेडियम तक के मार्ग में जगह-जगह विभिन्न खिलाड़ियों की टीशर्ट, कैप, चश्मा व अन्य सामग्री को लेकर सड़क पर बैठे वेंडरों की भी अच्छी कमाई हुई।

ipl2pl

फुटपाथ पर मैच से दो घंटे पहले टी-शर्ट 200 रुपये और 150 रुपये में बिकी। वहीं टीशर्ट मैच सुरू होने से आधा घंटा पहले 150 रुपये में बिकी। जबकि टोपी 100 रुपये में भी बेची गई।

विक्रेताओं में दिल्ली से आए सोनू ने बताया कि उसकी अच्छी बिक्री हुई है। वहीं स्टेडियम में भर पेट खाने की प्लेट 70 से 100 रुपये , मोमो 80 रुपये , वर्गर 50 रुपये और मैगी की प्लेट 40 रुपये में बिकी।