पेपर देकर लौट रही छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़
थाना देहरा के तहत एक गांव में दसवीं का पेपर देकर घर लौट रही नाबालिग
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 03:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, देहरा : थाना देहरा के तहत एक गांव में दसवीं का पेपर देकर घर लौट रही नाबालिग लड़की का पीछा करके उससे छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की की दादी की शिकायत पर युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।
लड़की की दादी ने बताया कि उसकी पौत्री जब नजदीक के परीक्षा केंद्र में पेपर देकर घर आ रही थी तो पड़ोस के ही एक लड़के ने उससे छेड़छाड़ की। आरोपित युवक ने 12 मार्च को भी छात्रा से परीक्षा देने के बाद घर लौटते समय छेड़छाड़ की थी। इसके बारे में छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी थी।
डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की दादी की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की का पीछा करके उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें