कॉलेज छात्रा ने परिचालक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
पंचरुखी बाजार में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में एक छात्रा ने परिचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।
By BabitaEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 09:40 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 09:40 AM (IST)
पंचरुखी, जेएनएन। पंचरुखी बाजार में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में कॉलेज की छात्रा ने परिचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। मौके पर आरटीओ धर्मशाला और पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री पहुंचे। इसके बाद दोनों को थाना तलब किया गया।
बाजार में दोपहर को पालमपुर से जयसिंहपुर रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस (एचपी 66 1307) जब पंचरुखी पहुंची तो पालमपुर कॉलेज की छात्रा ने परिचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। मामला इतना बढ़ गया कि लड़की ने मौके पर आरटीओ और पुलिस को सूचित कर दिया। लड़की ने बताया कि परिचालक बस पास होने के बावजूद कुछ किराये की मांग करता है। वहीं, परिचालक ने बताया कि छात्रा का बस पास उसके स्टेशन की कुछ किलोमीटर पीछे का बनाया था। छात्रा आगे सफर करती थी, तो उसके पैसे दो-तीन रुपये लिए जाते थे। उसने कोई छेड़खानी नहीं की है। उधर, पंचरुखी पुलिस थाना के प्रभारी सुभाष शास्त्री का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें