Move to Jagran APP

महंगाई व बेरोजगारी को खिलाफ कांग्रेस की गांधीगिरी

जागरण संवाददाता धर्मशाला महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस शाहपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करने के लिए प्रभातफेरी निकाली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 05:13 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 05:13 PM (IST)
महंगाई व बेरोजगारी को खिलाफ कांग्रेस की गांधीगिरी
महंगाई व बेरोजगारी को खिलाफ कांग्रेस की गांधीगिरी

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस शाहपुर के कार्यकर्ताओं ने गांधीगिरी कर अपना रोष जताया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने पार्टी महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार सुबह प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी सुबह छह से सात बजे तक रैत पंचायत के गांव व मोहल्लों से होकर निकाली गई। इस दौरान प्रदेश में बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया।

loksabha election banner

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस जनजागरण अभियान में हर वर्ग के मुद्दों को कांग्रेस पार्टी जनता के बीच लेकर जा रही है जिसमें जनता भी खुद अभियान में शामिल होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्ति कर रही है।

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ओबीसी अध्यक्ष सुरेश पटाकू, विपुल पटाकू, विराज शर्मा, विजय पठानिया, शेर सिंह, सुरिंद्र कुमार पटाकू, संजीव कुमार (संजू), जागीर सिंह, चैन सिंह, आशुतोष चौधरी, अभिनंदन, निखिल, ईशान, अभिषेक, साहिल, पर्व चौधरी, साहिल भुलर, सुरेश पटाकू, कुसुमलता, सुषमा देवी, ज्योति बाला, इच्छा देवी, अरुण शर्मा, संजय शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

-----

महंगाई के खिलाफ महिलाओं से की चर्चा

संवाद सहयोगी, शाहपुर : महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने बुधवार को महंगाई के संबंध में शाहपुर उपमंडल के छतरु, शाहपुर तथा सुधेड़ सहित अन्य स्थानों पर स्थानीय लोगों खासकर महिलाओं के साथ बैठकें की। प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया के नेतृत्व में बैठकों में उन्होंने महंगाई सहित बेरोजगारी तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की। रेणु ने कहा कि बेकाबू महंगाई से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस की टीम लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की महंगाई व जनविरोधी नीतियों के बारे में भी सभी को जागरूक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.