धर्मशाला में भाजयुमो करेगा सीएम का भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आठ जनवरी को धर्मशाला पहुंचने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा भव्य स्वागत करेगा।
By Munish DixitEdited By: Published: Thu, 04 Jan 2018 10:50 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jan 2018 10:50 AM (IST)
जेएनएन, धर्मशाला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आठ जनवरी को धर्मशाला पहुंचने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा भव्य स्वागत करेगा। भाजयुमो जिला धर्मशाला के मीडिया प्रभारी शमशेर नैहरियां व उपाध्यक्ष ओमकार तारा ने बताया कि विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री आठ जनवरी को धर्मशाला पहुंच रहे हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा स्थानीय विधायक एवं मंत्री किशन कपूर की अगुवाई में उनका स्वागत करेगा। उन्होंने बताया कि भाजयुमो इसके अलावा यहां सत्र के दौरान पहुंचने वाले सभी मंत्रियों व अन्य विधायकों का भी स्वागत करेगा।
यह भी पढ़ें: लेटलतीफ अधिकारियों पर मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने कसा शिकंजा, अब नही चलेगी मनमर्जी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें