राजनीति में नहीं होता तो शिक्षक होता : वीरभद्र
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगर वह राजनीति में नहीं होते तो शिक्षक होते। वह आज कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को हिंदी, अंग्र्रेजी और गणित को अनिवार्य किया जाए।
धर्मशाला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगर वह राजनीति में नहीं होते तो शिक्षक होते। वह आज कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को हिंदी, अंग्र्रेजी और गणित को अनिवार्य किया जाए। इस दौरान उन्होंने ने शिक्षकों से दो टूक कहा कि वे सारा साल तबादलों के पीछे न भाग कर अपने कार्य पर ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने गंगथ कन्या उच्च विद्यालय को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाने की घोषणा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगथ सीएचसी में डॉक्टरों के खाली पद शीघ्र भर दिए जाएंगे व सीएचसी को एक एंबुलेंस भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। गंगथ बाजार की सड़क की मरम्मत जल्द करवा दी जाएगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने 2.87 करोड़ से बनने वाली डेकवां सड़क का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने हगवाल गांव में कंडी प्रोजेक्ट के खाली भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने ढींगूपीर में पुलिस चौकी के भवन का भी शिलान्यास किया।