Move to Jagran APP

मंत्रिमंडल विस्तार पर कांगड़ा की निगाहें

जागरण संवाददाता धर्मशाला प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए फिर से हलचल शुरू हो गई है। विस्तार कब होता है इसे लेकर स्थिति कहीं स्पष्ट नहीं है पर कांगड़ा जिले को भागीदारी का इंतजार है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 07:52 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 06:17 AM (IST)
मंत्रिमंडल विस्तार पर कांगड़ा की निगाहें
मंत्रिमंडल विस्तार पर कांगड़ा की निगाहें

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए फिर से हलचल शुरू हो गई है। विस्तार कब होता है इसे लेकर स्थिति कहीं स्पष्ट नहीं है पर कांगड़ा जिले को भागीदारी का इंतजार है। अहम बात यह है कि जिले से मंत्रियों के दो पद खाली हैं।

loksabha election banner

हालांकि पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद कांगड़ा में गुप्त रणनीति बनी है। जब इसका पटाक्षेप हुआ तो आरोप-प्रत्यारोप लगे व अपनों में खूब घमासान हुआ। भले ही अब विरोध की ज्वाला शांत हो गई है लेकिन इसी जिले से मंत्रिमंडल में स्थान पाने वालों के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष के लिए भी कुछ चेहरे सामने हैं। प्रदेश की राजनीति में कांगड़ा जिले की अहम भूमिका है। मंत्रिमंडल में स्थान हासिल करने में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया प्रबल दावेदार हैं। उनका नाम इसलिए भी आगे है क्योंकि वह हमेशा ही सरकार की ढाल बने हैं। ऐसे में सरकार की कोशिश यह भी होगी कि कांगड़ा को मंत्रिमंडल में स्थान मिले ताकि जातीय समीकरण भी बने रहें। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष पद के लिए निगाहें कहीं न कहीं इस जिले की ओर भी हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार के बाद यहां से कोई भी पार्टी अध्यक्ष अभी तक नहीं बन पाया है। अब मुख्यमंत्री की कोशिश यह होगी कि इस जिले को जरूर तोहफा देंगे ताकि विरोध के स्वरों को रोका जा सके।

......................

मुख्यमंत्री 11 को धर्मशाला में

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11 जून को धर्मशाला में होंगे। वह विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे। लॉकडाउन खुलने के बाद सीएम का धर्मशाला का यह एक दिवसीय दौरा होगा।

....................

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 15 को होगी ऑनलाइन रैली

केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 15 जून को ऑनलाइन रैली होगी और इसमें 50 हजार से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। ऑनलाइन रैली को पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी संबोधित करेंगे। आयोजन का लक्ष्य केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से लोगों को रूबरू करवाना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.