द ब्राइट ब्रेनस पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की धूम
जागरण संवाददाता कांगड़ा : द ब्राइट ब्रेनस पब्लिक स्कूल राजोल में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से
जागरण संवाददाता कांगड़ा : द ब्राइट ब्रेनस पब्लिक स्कूल राजोल में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यापकों ने सांता क्लॉज बनकर विद्यार्थियों में चॉकलेट व टॉफियां वितरित की। प्राचार्य केएस राणा ने अध्यापकों और बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कहा की त्योहार हमारे जीवन का हिस्सा हैं और हमें सभी धर्मो के पर्व उत्साहपूर्वक मनाने चाहिए। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य सहित अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सेंट जॉन चर्च में विश्व शांति के लिए की प्रार्थना
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मैक्लोडगंज स्थित सेंट जॉन चर्च में विश्व शांति के लिए प्रार्थना हुई। साथ ही कैंडल लाइट सर्विस का भी आयोजन किया गया। कैंडल लाइट सर्विस का शुभारंभ पादरी अजय ¨सह ने किया। कैंडल लाइट सर्विस सायं 6 बजे शुरू हुई और इसके बाद यीशु मसीह के जीवन बारे जानकारी दी गई। चर्च के पादरी अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को क्रिसमस पर 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा और इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा होगी। इस मौके पर केक काटा जाएगा और केक व टॉफियां बांटी जाएंगी।