Move to Jagran APP

BDC By Election: मुख्‍यमंत्री के हलके में हुए बीडीसी उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी की 277 मतों से जीत

BDC By Election Saraj सराज में पंचायती राज उपचुनाव में मुख्यमंत्री का जलवा बरकरार रहा है। यहां पर काकडाधार बीडीसी सीट पर भाजपा की पम्मी देवी ने कांग्रेस की रमा देवी को 277 वोटों से मात दी है। कांग्रेस यहां पर खाता खोलने में फिर नाकाम साबित हुई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 01:41 PM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 09:19 AM (IST)
BDC By Election: मुख्‍यमंत्री के हलके में हुए बीडीसी उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी की 277 मतों से जीत
सराज में पंचायती राज उपचुनाव में मुख्यमंत्री का जलवा बरकरार रहा है।

थुनाग, गगन सिंह ठाकुर। BDC By Election Saraj, सराज में पंचायती राज उपचुनाव में मुख्यमंत्री का जलवा बरकरार रहा है। यहां पर काकडाधार बीडीसी सीट पर भाजपा की पम्मी देवी ने कांग्रेस की रमा देवी को 277 वोटों से मात दी है। कांग्रेस यहां पर खाता खोलने में फिर नाकाम साबित हुई है। इस जीत के बाद सराज की 15 सीटों में से 13 पर भाजपा का कब्जा बरकरार है। पहले चुने गए बीडीसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने के बाद इस क्षेत्र में मतदान करवाया गया था। यहां पर केवल दो ही प्रत्याशी मैदान में थे। दो पंचायतों काकडाधार और मेहरीधार में हुए इस उपचुनाव में कुल 1191 मत पड़े हैं।

loksabha election banner

इसमें चार मत नोटा के थे, जबकि पांच मत निरस्त किए गए हैं। मेहरीधार में 1250 व काकडाधार में 848 मतदाता हैं। अब चुनाव परिवार आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर है तो कांग्रेस एक बार फिर से हार के कारण जानने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: घनारी दियोली बीडीसी उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित अनिल डढवाल 20 मतों से जीते, अध्‍यक्ष की कुर्सी पर भी पेच

बता दें कि एक अक्टूबर को इस सीट के लिए मतदान हुआ था। सोमवार को 12 बजे परिवार घोषित कर दिया गया। इस सीट के भाजपा के जीतने के बाद उनका गढ़ और मजबूत हुआ है। साथ ही उपचुनाव में मिली यह जीत को भाजपा उपचुनाव की जीत का आगाज मान रही है। हालांकि कांग्रेस ने यहां जीत तय करने के लिए पूरा दम लगाया था, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रति लोगों का अपनेपन ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

सराज भाजपा के आइटी एवं सोशल मीडिया अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि हमने बीडीसी सदस्य को निर्विरोध बनाने का प्रयास किया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता नहीं माने जिस कारण चुनाव हुए। आज आए नतीजों ने साफ कर दिया कि सराज में सिर्फ भाजपा, जयराम और उनका काम चलता है।

यह भी पढ़ें: Mandi By Election: आधे हिमाचल से अधिक क्षेत्रफल का प्रतिनिधित्व करता है मंडी का सांसद, देश का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र

यह भी पढ़ें: National River Rafting Competition: नादौन में आज से शुरू होगी राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता, मुख्‍यमंत्री करेंगे शुभारंभ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.