भाजपा की राज्यस्तरीय बैठक ज्वालामुखी में सात से
स्थानीय भाजपा नेता चमन पुंडीर, कमल हमीरपुरी, विमल चौधरी, मास्टर रामस्वरूप शर्मा, जेपी चौधरी, विजय मेहता भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
By BabitaEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 02:45 PM (IST)
ज्वालामुखी, जेएनएन। भाजपा की राज्यस्तरीय दो दिवसीय बैठक ज्वालामुखी के मीनाक्षी होटल में सात व आठ जुलाई को होगी। बैठक की तैयारियों में ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला जुट गए हैं। बैठक की तैयारियों का जायजा लेने दो जुलाई को भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री कृपाल परमार व संजीव कटवाल ज्वालामुखी आएंगे।
स्थानीय भाजपा नेता चमन पुंडीर, कमल हमीरपुरी, विमल चौधरी, मास्टर रामस्वरूप शर्मा, जेपी चौधरी, विजय मेहता भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, कृपाल परमार, जिला कांगड़ा के सभी मंत्री व विधायक इसमें भाग लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें