भाजपा ने पूर्वोत्तर में जीत की खुशी में बांटे लड्डू
नगालैंड और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोटला बाजार में लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
धर्मशाला, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला कांगड़ा के पदाधिकारियों ने पूर्वोत्तर में पार्टी की जीत पर धर्मशाला स्थित जिला कार्यालय में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला महासचिव चंद्रभूषण नाग, जिला सचिव अरविंद कुमार, जिला सचिव नीलम, राज्य कार्यकारी सदस्य सुनील मनोचा व हिंदवीर कोहली मौजूद रहे।
कोटला में भी मनाई जीत की खुशी
नगालैंड और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोटला बाजार में लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरबंस राणा व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य योगराज मेहरा ने कहा कि यह पहला मौका है, जब भाजपा ने त्रिपुरा व नगालैंड में जीत दर्ज की है। केंद्र सरकार की बेहतरीन कार्यप्रणाली एवं अमित शाह के कुशल नेतृत्व के कारण ही पार्टी शिखर की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर रमेश राणा, भाजपा जवाली मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान, केडी हिमाचली, दिनेश सिंह, केवल जरियाल, जीवन राम, देशराज, अशोक कुमार, संजय, गौरव मंडला, रमन कुमार, लबलु, राज कुमार वर्मा, कमलेश शर्मा, मुरारी लाल, पूर्व प्रधान भाली मुंशी राम, पूर्व प्रधान सोलधा विजय कुमार व हनु भाटिया मौजूद रहे।