Move to Jagran APP

सरकार और संगठन की लड़ाई में पिस रही जनता : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अपनी कुर्सी बचाने और संगठन से टकराने में उलझी हुई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 03:13 PM (IST)
सरकार और संगठन की लड़ाई में पिस रही जनता : भाजपा
सरकार और संगठन की लड़ाई में पिस रही जनता : भाजपा

जेएनएन, धर्मशाला।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अपनी कुर्सी बचाने और संगठन से टकराने में उलझी हुई है लोग बिगड़ी कानून व्यवस्था का सामना कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह और उठापठक के बीच राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। भाजपा आने वाले समय में निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव में एक नया इतिहास रचने वाली है। कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार के चलते न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि प्रदेश की जनता में एक निराशा का माहौल है।
यह सरकार केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध आर्थिक सहायता व अनुदान का भी प्रदेश हित में सदुपयोग नहीं कर पाई है।
नौकरियों में धांधलियां हो रही है कांग्रेस ने लोक सेवा आयोग को कांग्रेस सेवा आयोग बना दिया है प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए पुरी तरह से तैयार है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्जों के मकडज़ाल में उलझा कर रख दिया है। प्रदेश पर आज करीब 50 हजार करोड़ रुपये का कर्जा है और इसकी वजह केवल कांग्रेस की कुनीतियां एवं कुशासन है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.