बटवाल फाउंडेशन नशे के खिलाफ छेड़ेगा अभियान
बटवाल फाउंडेशन खनियारा नशे के खिलाफ अभियान चलाएगा।
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : बटवाल फाउंडेशन खनियारा की बैठक में युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलों से जोड़ने का फैसला लिया गया। इसके लिए विभिन्न खेल टीमों का गठन किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने का भी प्रण लिया गया है। राष्ट्रीयस्तर पर ऑल इंडिया बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में बटवाल फाउंडेशन खनियारा के प्रधान व महासचिव को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया है। इसके लिए उन्होंने फाउंडेशन के सभी सदस्यों को बधाई दी। बैठक में क्षेत्र में धर्मातरण कर रहे कुछ ईसाई मिशनरीज का पता लगाकर पुलिस व प्रशासन को सूची सौंपने का फैसला लिया गया। समुदाय के उत्थान व विकास के लिए गतिविधियों को तेज किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने आय व व्यय की जानकारी दी। राष्ट्रीयस्तर की बैठक के लिए गए दो सदस्यों ने अपना खर्चा स्वयं किया है। इससे पहले पंजाब बटवाल महासभा के साथ खनियारा में हुई संयुक्त बैठक का खर्चा भी कोर कमेटी ने खुद बहन किया था। फाउंडेशन के सदस्यों से लिए जा रहे शुल्क को बैंक खाते में जमा करवाया जा रहा है। आगामी बैठक शनिवार 29 सितंबर को होगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति चंद, आइटी सेल के प्रभारी आशीष कुमार व रोहित ने भी आइटी से संबंधित जानकारी बैठक में दी। प्रचार सचिव ने क्रिकेट टीम के गठन की भी जानकारी दी। फाउंडेशन की साख को नुकसान पहुंचने वालों की सूचना मिलती है तो पहले नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर शक्ति चंद, जगदीश चंद, देसराज, मदन लाल, निर्मल कुमार, रमेल चंद, बतन कुमार, बलवीश कुमार, मुकेश कुमार, सोनू कुमार, शशि कुमार मुनीष कुमार, क्षितिज खरोटिया, नितिन कुमार व अवनीश खरोटिया मौजूद रहे।