Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशिया में तूफान से जानमाल का भारी नुकसान, बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने की प्रार्थना; लोगों से किया खास आग्रह

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 02 Dec 2025 04:46 PM (IST)

    एशिया में आए भीषण तूफान से भारी क्षति हुई है। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों ...और पढ़ें

    Hero Image

    तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा। जागरण आर्काइव

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मंगलवार को एशिया में तूफ़ान के कारण हुई जान-माल की हानि और लाखों लोगों को हुई "गंभीर कठिनाइयों" पर गहरा दुःख व्यक्त किया। अपने संदेश में, दलाई लामा ने उन सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।

    दलाई लामा ने इस प्राकृतिक आपदा के परिणामस्वरूप घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। जानलेवा तूफान के कारण एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। प्रभावित देशों में राहत कार्य जारी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दलाई लामा ने सभी लोगों से एकजुट होकर प्रभावितों की मदद करने का आग्रह किया, ताकि वह नुकसान से उभर सकें। 

    इन छह देशों में सबसे ज्यादा नुकसान

    उन्होंने कहा, "मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि इंडोनेशिया, श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, फिलीपींस और अन्य आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और तूफ़ान के कारण दुखद जानमाल का नुकसान हुआ है। इस कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

    बचाव और पुनर्वास प्रयासों की सफलता के लिए भी की प्रार्थना

    आध्यात्मिक नेता ने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव और पुनर्वास प्रयासों की सफलता के लिए भी हैं। उन्होंने कहा कि पुनर्वास कार्यों से अधिक से अधिक लोगों को सांत्वना और राहत मिले।

    ट्रॉपिकल तूफान से भारी नुकसान

    एशिया के इन देशों में आए ट्रॉपिकल तूफान की वजह से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। इस कारण एक सप्ताह तक भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चलीं। जिससे कई क्षेत्रों में पानी भर गया व लोगों के घरों की छतें भी उड़ गईं। अभी वहां की सरकारें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। 

    यह भी पढ़ें: झारखंड के राजनीतिक हालात पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश का निशाना, ...बिना ठोस कारण जेल में रखने की पीड़ा नहीं भूले हैं सोरेन 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में CM सुक्खू और जयराम ठाकुर आमने-सामने, ...जहां मातम वहां नाटी का जश्न नहीं, BJP की रैली पर भी खींचतान