पीटीसी डरोह के 35 जवानों समेत 49 कोरोना संक्रमित
जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ा जिले में बुधवार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) डरो
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में बुधवार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) डरोह के 35 जवानों समेत 49 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। एक साथ अधिक संख्या में जवानों के पाजिटिव पाए जाने से लोगों में हड़कंप है। साथ ही 175 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक 2512 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 363 एक्टिव केस हैं और 53 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पीटीसी डरोह का 21 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय व 20 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा गंदड़ जयसिंहपुर निवासी 13 वर्षीय बालक, नूरपुर लखनपुर निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, 63 वर्षीय सदवां नूरपुर निवासी, 52 वर्षीय व्यक्ति नरवाणा खास निवासी, 33 वर्षीय इंदौरा निवासी महिला, 32 वर्षीय सिहुंता निवासी महिला, 44 वर्षीय दाड़ी निवासी महिला, 20 वर्षीय बहादपुर निवासी युवक, नूरपुर के वार्ड आठ का निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर रैहन निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला चीलगाड़ी निवासी 49 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर निवासी 58 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय जयसिंहपुर निवासी महिला व बैजनाथ निवासी 61 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई है।