बीएसएफ के पांच जवानों समेत 43 कोरोना पॉजिटिव, 13 स्वस्थ
जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ा जिले में शनिवार को बीएसएफ के पांच जवानों समेत 43 लोग क
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा जिले में शनिवार को बीएसएफ के पांच जवानों समेत 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही 13 स्वस्थ भी हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बीएसएफ के भोई केंद्र में 39, 55, 50, 38 तथा 50 वर्षीय जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा भौंटा देहरा का 72 वर्षीय व्यक्ति, टांडा में उपचाराधीन भ्रांता पालमपुर का 68 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के वार्ड एक की 26 वर्षीय महिला, बैजनाथ का 30 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर का 22 वर्षीय युवक, बैजनाथ के पंतेहड़ की 15 वर्षीय लड़की, बैजनाथ का 31 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर रजोट की 19 वर्षीय युवती, जयसिंहपुर की 46 वर्षीय महिला व उतरापुर की 46 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा नगरोटा बगवां के धलूं का 28 वर्षीय व्यक्ति, जयसिंहपुर के संघोल का 31 वर्षीय व्यक्ति, उतरापुर की 11 वर्षीय व 17 वर्षीय लड़की, 70 वर्षीय महिला, 20 व 18 वर्षीय युवतियां, 79 व 46 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के मूंदला सुनेहड़ का 22 वर्षीय युवक, पठियार का 56 वर्षीय व्यक्ति, रौंखर का 44 वर्षीय व्यक्ति व 13 वर्षीय बच्ची, पालमपुर के गुजरेड़ा की 39 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर के परमान का 40 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के खड़ानाल की 38 वर्षीय महिला, गणेश बाजार का 32 वर्षीय व्यक्ति, सकड़ी का 52 वर्षीय व्यक्ति, मेन बाजार का 21 वर्षीय युवक, पालमपुर के घुग्घर का 63 वर्षीय व्यक्ति, आईमा का 62 वर्षीय व्यक्ति, एमएच पालमपुर में 37 वर्षीय व्यक्ति व होल्टा कैंट में 39 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा टांडा में उपचाराधीन लोअर बाजार ऊना की 19 वर्षीय युवती, सारी वार्ड में उपचाराधीन 74 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के गगल का 52 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर तियारा का 78 वर्षीय व्यक्ति तथा पालमपुर के वार्ड चार की 71 वर्षीय महिला कोविड-19 संक्रमित पाई गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 13 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।