पूर्व मंत्री रविंद्र रवि समेत 39 कोरोना संक्रमित
जागरण टीम धर्मशाला/पालमपुर कांगड़ा जिले में सोमवार को पूर्व मंत्री रविंद्र रवि समेत 39 लोग
जागरण टीम, धर्मशाला/पालमपुर : कांगड़ा जिले में सोमवार को पूर्व मंत्री रविंद्र रवि समेत 39 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। साथ ही 33 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। रविद्र रवि पिछले सप्ताह हमीरपुर जिले में गए थे और उसके बाद घर पर ही थे। रविवार को उनका सैंपल लिया था और सोमवार को रिपोर्ट पाजीटिव पाई गई है। अब वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पिछले दिनों जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वे खुद को होम आइसोलेशन कर कोरोना टेस्ट करवा लें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में होल्टा कैंट पालमपुर का 46 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कालेज की 55 वर्षीय महिला, एमएच योल का 30 वर्षीय व्यक्ति, गन्ही नूरपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति, चौगान बाजार वार्ड एक नूरपुर का 26 वर्षीय युवक, आलमपुर जयसिंहपुर का 52 वर्षीय व्यक्ति, डोहक थुरल की 30 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती शामिल है। इसके अलावा पंजाला भटटू का 40 वर्षीय व्यक्ति, धवाला ज्वालामुखी का 44 वर्षीय व्यक्ति, देहरियां ज्वालामुखी का 48 वर्षीय व्यक्ति, बिद्रावन पालमपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, परीना चंबा का 27 वर्षीय युवक, टांडा मेडिकल कालेज का 29 वर्षीय व्यक्ति, कुठमां बंडी शाहपुर की 40 वर्षीय महिला, लब फतेहपुर का 10 वर्षीय बच्चा, डाहब फतेहपुर की 47 वर्षीय महिला, सोहार डाहब फतेहपुर की सात साल की बच्ची, 29, 60 और 24 वर्षीय महिलाएं भी संक्रमित पाई गई हैं। साथ ही घरोली धियाला फतेहपुर की 37 वर्षीय महिला, सुनहारा फतेहपुर का 62 वर्षीय व्यक्ति, लरहूं फतेहपुर की 65 वर्षीय महिला, डिब जयसिंहपुर की 46 वर्षीय महिला, दाघला नूरपुर की 55 वर्षीय महिला, डक गुरयाल फतेहपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर में 16 और 14 साल के लड़के, नूरपुर के वार्ड एक का 11 साल का बच्चा और 23 वर्षीय युवती भी महामारी की चपेट में आई है। इसके अलावा हाउसिग बोर्ड कालोनी बिद्रावन की 62 वर्षीय महिला, पालमपुर आइटीआइ के समीप का 65 वर्षीय व्यक्ति, खोली कांगड़ा का 23 वर्षीय युवक, सिद्धबाड़ी धर्मशाला की 63 वर्षीय महिला, कनोल चन्नौर कांगड़ा का 52 वर्षीय और दाड़ी धर्मशाला का 69 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा सोमवार को स्वस्थ हुए 33 लोगों में से 26 होम आइसोलेशन और सात मरीज कोविड केयर सेंटरों में भर्ती थे।