लोहाली में रोपे देवदार के 70 पौधे
नगर परिषद डलहौजी के वार्ड दो लोहाली के वन क्षेत्र में देवदार के पौधे रोपे गए।
संवाद सहयोगी, डलहौजी : नगर परिषद डलहौजी के वार्ड दो लोहाली के वन क्षेत्र में आदर्श युवा क्लब लोअर लोहाली के सदस्यों ने वार्षिक पौधारोपण अभियान के दौरान देवदार के 70 पौधे रोपे। क्लब के सदस्य विवेक, अरुण चौहान, दीपक, विपिन, अंकुश, अनिरुद्ध, अरुण चौभयाल व वरुण चौभयाल ने पौधारोपण करने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाने से मानव जीवन पर विपरीत असर पड़ रहा है। हर नागरिक को पौधारोपण अभियान में योगदान देने की आवश्यकता है। आदर्श युवा क्लब ने सामाजिक सरोकार के माध्यम से इस अभियान को शुरू किया है। इसके तहत हर वर्ष पौधारोपण किया जाता है। क्लब के सदस्यों ने लोगों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने, अधिक से अधिक पौधे रोपने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।