योगराज बने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूनियन के प्रदेश सचिव
योगराज को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूनियन के प्रदेश सचिव चुने गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 03:33 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 03:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत गुवाड़ के प्रधान योगराज को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूनियन का प्रदेश सचिव बनाया गया है। योगराज इससे पहले चंबा कॉलेज में वर्ष 2009 से 2013 तक एनएसयूआइ छात्र संगठन के लिए भी काम कर चुके हैं। कॉलेज में पढ़ाई के बाद पहली बार ही अपनी पंचायत गुवाड़ में प्रधान चुने गए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को वह ईमानदारी से निभाएंगे। मजदूरों के हित में काम किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें