Move to Jagran APP

तुलंग नाला में हिमखंड गिरने से होली में पेयजल संकट

होली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकटहोली में गहराया पानी का संकट

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 03:29 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 03:29 PM (IST)
तुलंग नाला में हिमखंड गिरने 
से होली में पेयजल संकट
तुलंग नाला में हिमखंड गिरने से होली में पेयजल संकट

संवाद सहयोगी, होली : उपतहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत होली के गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के लिए बनी पेयजल योजना हिमखंड में दफन हो गई हैं। होली के तुलंग नाला में बनी इस योजना के पानी के टैंकों का नामोनिशान मिट गया है, वहीं पाइपें भी ग्लेशियर में बह गई हैं। अलबता पांच से छह फुट बर्फ के बीच पेयजल आपूर्ति को बहाल करना अभी तक यहां मुमकिन नहीं है। इन परिस्थितियों के बीच अब होली पंचायत के कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। हालांकि ¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल आपूर्ति की बहाली के लिए प्रयास आरंभ कर दिए हैं।

loksabha election banner

पंचायत के कस्बे होली और आसपास के गांवों में पेयजल की आपूर्ति तुंलग से आने वाली पेयजल योजना से होती। हाल ही में हुए भारी हिमपात के बाद यहां पर हिमखंड गिरने का दौर शुरू हो गया है। इस बीच होली पेयजल योजना हिमखंड गिरने दफन हो गई और पाइपें भी इसमें बह गई हैं। पता चला है कि ¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच पेयजल आपूर्ति बहाल करने के प्रयास आरंभ ही किए लेकिन मौके पर पता चला कि पाइपें भी बर्फ में दब गई हैं। लिहाजा अब यहां पर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए ¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को एक बड़ी चुनौती पेश आ रही है। वहीं, अब होली कस्बे में लोग प्राकृतिक जलस्रोत या फिर हैंडपंप पर निर्भर हैं और बर्फीले मौसम में पानी के लिए भी ग्रामीणों को कड़ी जदोजहद करनी पड़ रही है। गांवों में भी लोगों को पेयजल की भारी दिक्कत पेश आ रही है।

उधर, ¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के भरमौर स्थित सहायक अभियंता शरती राम शर्मा का कहना है कि तुलंग नाला पर बनाई गई पेयजल योजना हिमखंड गिरने में दफन हो गई है और विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.