पर्यटकों को बताई खजियार की विशेषता
???? ????- ????? ?????? ???? ????? ???? ?????? ???? ??? ??????? ?? ???????????? ???? ??????? ??? ???? ???? ? ???? ???? ???? ????? ?? ??????? ?????? ?????? ??? ?????? ???? ????? ???? ?? ????????? ?? ??????? ?? 13 ??????? ???? ????????? ??? ???????? ?? ?????? ???? ?????? ?? ??????? ?? ???? ??? ????? ???? ??? ?? ???? ?????? ???
संवाद सहयोगी, चंबा : नेहरू युवा केंद्र चंबा तथा कांगड़ा के स्वयंसेवियों सहित चामुंडा यूथ क्लब धनेई व राइज युवक मंडल ओबड़ी के सदस्यों द्वारा खजियार में पर्यटन पर्व मनाया गया। यह कार्यक्रम दो से 13 अक्टूबर चला। कार्यक्रम में पर्यटकों को पर्यटन स्थल खजियार की विशेषता के बारे में बताया गया। साथ ही उनसे खजियार में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे गए। पर्यटकों के सुझावों के लिए स्वयंसेवियों द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें पर्यटकों द्वारा कई लिखित सुझाव दिए गए। अभियान में नेहरू युवा केंद्र कांगड़ा की ओर से युवा समन्वयक नरेश सिंह के अलावा जिला चंबा के युवा समन्वयक विवेक कुमार सहित अन्य स्वयंसेवियों ने सहयोग किया। स्वयंसेवियों ने कहा पर्यटन नगरी खजियार आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यहां पर न केवल देश, बल्कि विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। इसलिए यहां पर व्यवस्थाओं में और सुधार लाए जाने की आवश्यकता है, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना यहां पर पहुंचने के बाद न करना पड़े।