गडफरी के करमड़ी में मकान की छत गिरी, बाल बाल बचा व्यक्ति
ग्राम पंचायत गडफरी के वार्ड नंबर दो करमड़ी में रविवार देर रात एक मकान की छत गिर गई जिस समय मकान की छत गिरी उस वक्त मकान का मालिक घर के अंदर सो रहा था। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर वह सो रहा था वहां के कुछ दूर आगे छत का मलबा गिरा। यदि वह उसके नीचे सोया होता तो कोई अनहोनी हो सकती थी। रोशन लाल पुत्र जय दयाल निवासी गांव करमड़ी रविवार रात को घर में सो रहा था। इस दौरान देर रात अचानक छत गिर गई। छत के गिरने के बाद वह पूरी तरह से सहम गया। इसके बाद उसने रात डर के साये में काटी। रोशन लाल ने बताया कि उसके मकान की छत की सारी
संवाद सहयोगी, तीसा : ग्राम पंचायत गडफरी के वार्ड नंबर दो करमड़ी में रविवार देररात एक मकान की छत गिर गई, जिस समय मकान की छत गिरी उस वक्त मकान का मालिक घर के अंदर सो रहा था। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर वह सो रहा था, वहां के कुछ दूर आगे छत का मलबा गिरा। यदि वह उसके नीचे सोया होता तो कोई अनहोनी हो सकती थी। रोशन लाल पुत्र जय दयाल निवासी गांव करमड़ी रविवार रात को घर में सो रहा था। इस दौरान देर रात अचानक छत गिर गई। छत के गिरने के बाद वह पूरी तरह से सहम गया। इसके बाद उसने रात डर के साये में काटी। रोशन लाल ने बताया कि उसके मकान की छत की सारी लकड़ी सड़ चुकी है। लेकिन, उसके पास दोबारा से छत का निर्माण करने के लिए इतना धन नहीं है। यही कारण है कि वह न चाहते हुए भी उस घर में रहने को मजबूर है। वह अत्यंत गरीब है तथा अब उसको सिर छुपाने के लिए कोई दूसरा मकान नहीं है। उधर, ग्राम पंचायत गडफरी के प्रधान लक्ष्मण दास ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रोशन लाल के मकान की छत गिरने के बारे में पता चला था। इसके बाद इसकी सूचना संबंधित पटवार सर्कल लेसुई के पटवारी को दी गई। सूचना मिलने के उपरांत पटवारी ने मौका करके रिपोर्ट एसडीएम तीसा को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति काफी गरीब है। ऐसे में वह अपने मकान की मरम्मत नहीं करवा सकता है। इससिए पंचायत की तरफ से जो भी उचित सहायता बनेगी वह कर दी जाएगी। साथ ही प्रशासन से मांग की गई है कि गई है कि उक्त व्यक्ति की जल्द से जल्द सहायता की जाए, ताकि उसे आगामी समय में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।