विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा के चुराह में सड़क किनारे मृत मिला व्यक्ति, परिवार ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस और विधायक पहुंचे मौके पर

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 19 Aug 2026 11:41 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल के जुकयानी में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। ...और पढ़ें

चुराह के जुकियानी में सड़क किनारे शव मिलने के मामले की जांच करती पुलिस व मौके पर पहुंचे विधायक हंसराज।

चुराह के जुकियानी में सड़क किनारे शव मिलने के मामले की जांच करती पुलिस व मौके पर पहुंचे विधायक हंसराज।

HighLights

  1. चंबा के जुकयानी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव।

  2. ग्रामीणों और परिवार ने जताई हत्या की आशंका।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संवाद सहयोगी, तीसा (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में जिला चंबा के चुराह उपमंडल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यह खुशनगरी पंचायत के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह की घटना है। शव की हालत देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय ग्रामीणों ने जुकयानी में एक शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी। स्थानीय विधायक हंसराज भी मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने सील किया क्षेत्र

मृतक की पहचान नेगी राणा, निवासी गांव गुड़ेश के रूप में बताई जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सील कर आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस स्वजनों व स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े कारणों का पता लगाया जा सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।

क्या कहते हैं एसपी चंबा

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि खुशनगरी पंचायत के जुकयानी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: शिमला में भारी बारिश और भूस्खलन ने किया बेहाल: चार भवनों पर मंडराया खतरा, गाड़ियां क्षतिग्रस्त; सड़कें बंद